Bihar

पटना में BPSC कार्यालय के बाहर भारी बवाल, 67वीं प्रारंभिक परीक्षा में धांधली का आरोप लगा रहे हैं अभ्‍यर्थी

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर बीपीएससी 67वीं संयुक्‍त प्रारंभिक परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए अभ्‍यर्थियों ने पटना में प्रदर्शन किया है। अभ्‍यर्थियों का कहना है कि कुछ चुनिंदा सेंटरों पर सेटिंग कर धांधली की गई है। इसके चलते ही उस सेंटर पर लगातार रोल नंबर वाले अभ्‍यर्थी प्रार‍ंभिक परीक्षा में सफल हुए हैं।

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती 

बीपीएससी कार्यालय के समक्ष अभ्यर्थियों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए बीपीएससी गेट पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गेट के अंदर जाने से रोक दिया। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी बीपीएससी कार्यालय के अंदर जाना चाहते थे।

परीक्षा नियंत्रक को हटाने की भी कर रहे हैं मांग 

प्रदर्शनकारी बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक अमरेन्द्र कुमार को हटाने और पेपरलीक तथा 67 वीं पीटी रिजल्ट मे गड़बड़ी की सीबीआइ जांच की मांग कर रहे है। अभ्यर्थियों ने कहा कि बीपीएससी ऐसी प्रशासन हम लोग की मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है। मांगे नहीं पूरी हुई तो आगे भी प्रदर्शन जारी रहेगा।

इनकी 4 प्रमुख मांगें हैं

1.67 वीं पीटी का संशोधित रिजल्ट दिया जाए।

2. परीक्षा नियंत्रक को हटाया जाए।

3. 67 वीं पीटी परीक्षा जो 8 मई को हुई और जिसमें प्रश्न पत्र लीक हुआ उसकी सीबीआई से जांच करायी जाए।

4. ओएमआर शीट और पीडीएफ में छेड़छाड़ की जांच हो।

BPSC ने PT परीक्षा में सुधार के लिए इस बार क्या-क्या नए तरीके अपनाए

  • अभ्यर्थी एक घंटे पहले अपनी सीट पर बैठाए गए।
  • परीक्षा केन्द्र पर जैमर लगाए गए।
  • कैंडिडेट के सामने ही केन्द्र में प्रश्न पत्र खोले जाएंगे। किसी अन्य कमरे में अनशिल्ड हुए।
  • परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थी की बायोमेट्रिक जांच की बात कही गई थी लेकिन यह नहीं हुआ। नॉर्मल चेकिंग हुई थी।
  • ओएमआर को चेक करने वाले सॉफ्टरवेयर की उसी तरह से जांच करने की बात कही गई जैसे वोटिंग से पहले मॉक पोल कर इवीएम की जांच होती है।
  • परीक्षा खत्म होने के बाद 15 मिनट और रोके गए अभ्यर्थी। इनके सामने ही आंसरशीट को सील किया गया।
  • वाच लिस्ट, ओएमआर और अटेंडेंस शीट की चेकिंग की गई कि तीनों में एक तरह के हस्ताक्षर आदि हैं कि नहीं।
  • जिन्होंने आधे प्रश्नों का उत्तर दिया उनको वाच लिस्ट में डाला गया।

Avinash Roy

Recent Posts

होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, कोलकाता के युवती की शिकायत पर समस्तीपुर महिला थाने की पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…

7 घंटे ago

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

12 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

14 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

15 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

20 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

20 घंटे ago