बिहार लोक सेवा आयोग की ओर बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने पटना में प्रदर्शन किया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि कुछ चुनिंदा सेंटरों पर सेटिंग कर धांधली की गई है। इसके चलते ही उस सेंटर पर लगातार रोल नंबर वाले अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए हैं।
प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती
बीपीएससी कार्यालय के समक्ष अभ्यर्थियों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए बीपीएससी गेट पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गेट के अंदर जाने से रोक दिया। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी बीपीएससी कार्यालय के अंदर जाना चाहते थे।
परीक्षा नियंत्रक को हटाने की भी कर रहे हैं मांग
प्रदर्शनकारी बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक अमरेन्द्र कुमार को हटाने और पेपरलीक तथा 67 वीं पीटी रिजल्ट मे गड़बड़ी की सीबीआइ जांच की मांग कर रहे है। अभ्यर्थियों ने कहा कि बीपीएससी ऐसी प्रशासन हम लोग की मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है। मांगे नहीं पूरी हुई तो आगे भी प्रदर्शन जारी रहेगा।
इनकी 4 प्रमुख मांगें हैं
1.67 वीं पीटी का संशोधित रिजल्ट दिया जाए।
2. परीक्षा नियंत्रक को हटाया जाए।
3. 67 वीं पीटी परीक्षा जो 8 मई को हुई और जिसमें प्रश्न पत्र लीक हुआ उसकी सीबीआई से जांच करायी जाए।
4. ओएमआर शीट और पीडीएफ में छेड़छाड़ की जांच हो।
BPSC ने PT परीक्षा में सुधार के लिए इस बार क्या-क्या नए तरीके अपनाए
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…
बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…
हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…
बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…
समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…