Bihar

बिहार में दिल दहला देने वाली घटना, सैकड़ों की भीड़ ने डायन बता महिला को जिंदा फूंका

बिहार के गया में एक महिला को डायन का आरोप लगाकर घर मे जिंदा जला दिया गया. वहीं पुलिस पर भी रोड़ेबाजी की गयी. मिली जानकारी के अनुसार गया जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र मैगरा थाना क्षेत्र के पंचवा गांव में महिला को डायन का आरोप लगाकर घर में ही जिंदा जला दिया, जहां महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. मृतक महिला की पहचान अर्जुन दास के 45 वर्षीय पत्नी हेमंती देवी के रूप में हुई है.

दरअसल विवाद का कारण बताया जा रहा है कि गांव के ही चंद्रदेव मांझी के पुत्र की बीमारी के कारण हो गई थी जिसके बाद हेमंती देवी पर डायन का आरोप लगाया था. हालांकि इसको लेकर पंचायती भी हुई लेकिन चंद्रदेव मांझी नहीं माने और आज शाम में है अपने कुछ लोगों के साथ मिलकर घर पर धावा बोल दिया और सामानों को जला दिया जबकि घर में रही महिला हेमंती देवी को भी जला दिया.

भारी संख्या में पहुंची पुलिस बल

वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी पहुंची. लेकिन आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर भी पत्थरबाजी शुरू कर दी. हालांकि किसी की हताहत की खबर नहीं है, जिसके बाद भारी संख्या में इमामगंज डीएसपी मनोज राम के नेतृत्व में पहुंची तब मामले को शांत कराया गया. वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया, वहीं आरोपियों को पकड़ने के लिए भी धरपकड़ की जा रही है.

100- 200 लोगों ने मिलकर की थी तोड़फोड़ 

मृतक के पति अर्जुन दास ने बताया कि गांव के हैं चंद्रदेव मांझी के साथ लड़ाई चल रहा था उसका बेटा बीमारी के कारण मर गया था. वह कहता था कि हेमंती देवी डायन है और इसी के द्वारा उसे खा गया है. उन्होंने बताया कि इसके लिए मैंने पंचायती भी बुलाने के लिए कहा था, आज पंचायती होना था हम सभी पंचायती के लिए गए थे. उन्होंने बताया कि दोनों तरफ से भगत आया था लेकिन मेरे भगत को देखकर उसका भगत भाग गया था. वह पंचायती के लिए हम सभी पुरुष गए हुए थे घर में तीन महिलाएं थी पीछे से आकर के 100-200 लोग घर पर चढ़कर ओर तोड़फोड़ करके घर मे आग लगा दी. पत्नी के साथ मारपीट की और आग लगा दिया. घर का सारा सामान जल गया है.

एसडीपीओ ने कहा- मॉब लिंचिंग की घटना हुई है

इस मामले में इमामगंज एसडीपीओ मनोज राम ने बताया कि मॉब लिंचिंग की घटना हुई है. एक महिला को डायन होने का आरोप लगाकर ग्रामीणों द्वारा जिंदा जलाकर मार देने की घटना हुई है. इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है/ जल्द ही सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी. वहीं इसके पूर्व पुलिसकर्मी भी मामले को शांत कराने के लिए पहुंचे थे लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी. हालांकि इसमें किसी प्रकार की कोई किसी को चोट नहीं लगी है.

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

6 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

7 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

10 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

10 घंटे ago