Bihar

आज लगेगा चंद्रग्रहण, जानें बिहार में कब होगा ग्रहण और सूतक का समय

कार्तिक पूर्णिमा का हिन्दू धर्म में विशेष स्थान है. इस दिन को देव दीपावली के रूप में भी जाना जाता है. लेकिन इस वर्ष आठ नवंबर कार्तिक पूर्णिमा के दिन भरणी नक्षत्र व मेष राशि में दूसरा व अंतिम खग्रास चंद्र ग्रहण लग रहा है. ऐसे में इस वर्ष स्नान-दान की यह पूर्णिमा सर्वार्थ सिद्धि योग में मनायी जायेगी. इस चंद्र ग्रहण मेष राशि व भरणी नक्षत्र में होने से इसका ज्यादा प्रभाव इसी राशि और नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों पर पड़ेगा. इससे पहले इस वर्ष 16 मई को चंद्र ग्रहण लगा था.

बिहार में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 08 नवंबर को शाम 5 बजकर 05 मिनट से शुरू होगा और शाम 06 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगा. चंद्र ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले इसका सूतक काल शुरू हो जाता है. 8 नवंबर को लगने जा रहे चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 बज कर 05 मिनट से लग जायेगा. ग्रहण से पहले 3 प्रहर का सूतक लग जाता है. चंद्रग्रहण में सफेद फूल व चंदन से चंद्रमा और भगवान शिव की आराधना की जाती है. इस दौरान लोगों द्वारा दुर्गा सप्तशती का पाठ करने के साथ गुरु को स्मरण किया जाता है.

सूतक लगने से पहले करना होगा गंगा स्नान

मंगलवार को लोग गंगा स्नान करेंगे. आज ग्रहण लगने की वजह से श्रद्धालुओं को ग्रहण के 9 घंटे पहले यानी सूतक लगने से पहले स्नान करना होगा. ऐसे में श्रद्धालु सुबह 9 बजे से पहले गंगा स्नान कर लेंगे. ज्योतिषों के अनुसार सूतक काल में भोजन पकाना या खाना, नये कार्य का आरंभ, मूर्ति पूजा और मूर्ति यों का स्पर्श , तुलसी के पौधे का स्पर्श नहीं करना चाहिए. गर्भवती महिलाओं को चाकू एवं छुरी का प्रयोग कदापि नहीं करना चाहिए. इसका सीधा असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर होता है.

कब लगता है चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण उस वक्त लगता है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है. वैज्ञानिक रूप से इसे एक अद्भुत खगोलीय घटना माना जाता है और वैज्ञानिकों को ऐसी घटनाओं का बेसब्री से इंतजार रहता है. वहीं धार्मिक दृष्टिकोण से इसे अशुभ माना जाता है. 8 नवंबर को लगने वाला इस वर्ष का आखिरी चंद्रग्रहण भारत समेत विश्व के विभिन्न देशों में नजर आएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

11 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

12 घंटे ago