Bihar

1539 फार्मासिस्ट की होगी भर्ती, बिहार तकनीकी सेवा आयोग दिसंबर में जारी करेगा विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट द्वारा राज्य में बड़ी संख्या में फर्जी फार्मासिस्टों को लेकर उठाये गये सवाल को संजीदगी से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बड़े पैमाने परनियुक्ति प्रक्रिया को हरी झंडी दी है. सूत्रों के अनुसार राज्य में 1539 फार्मासिस्ट पदों परनियुक्ति का विज्ञापन दिसंबर में जारी किया जायेगा. बिहार तकनीकी सेवा आयोग की ओर से यह विज्ञापन जारी किया जायेगा. उम्मीद है कि अप्रैल 2023 के पहले सभी रिक्त पदों को भर दिया जायेगा. राज्य में फार्मासिस्ट के मूल कोटि के कुल 2488 पद हैं, जिनमें 1539 पद रिक्त हैं.

1999 में जारी हुआ था विज्ञापन

राज्य में फार्मासिस्टों की नियुक्ति के लिए 1999 में विज्ञापन जारी किया गया था. उसके आधार पर 31 दिसंबर, 2014 में 475 फार्मासिस्टों की नियुक्ति हुई थी. इसके बाद 2006 में जारी विज्ञापन के आधार पर 12 फार्मासिस्ट बहाल किये गये थे. पिछले 18 वर्षों के दौरान राज्य में एक भी फार्मासिस्ट की नियुक्ति नहीं की गयी है.

मालूम हो कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की 2020- 21 की रिपोर्ट में फार्मासिस्टों की कमी के आंकड़े जारी किये गये हैं. इसके अनुसार राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कुल 4126 पद स्वीकृत किये गये हैं. इनमें से 1077 पदों पर फार्मासिस्ट हैं, जबकि 3049 रिक्त हैं.

खुदरा दवा दुकानों की संख्या 74 हजार, फार्मासिस्ट सिर्फ 7747

राज्य में खुदरा दवा दुकानों की संख्या 74 हजार है. वर्तमान में फार्मेसी काउंसिल के चुनाव में निबंधत फार्मासिस्टों की संख्या सिर्फ 7747 है. प्रावधान है कि दवाओं के उत्पादन, भंडारण और वितरण का कार्य फार्मासिस्टों के द्वारा ही किया जायेगा. ऐसे में राज्य में बड़ी संख्या में फार्मासिस्टों की कमी है. उधर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी है कि राज्य में निबंधित फार्मासिस्ट नहीं हैं. अगर कोई निबंधित है तो वह फर्जी है. इसको लेकर पटना हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम इसकी मॉनीटरिंग भी कर रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

AEDO परीक्षा को लेकर समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-दरभंगा और बेतिया से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, यहां चेक करें टाइम टेबल

समस्तीपुर मंडल रेल प्रशासन ने बिहार लोक सेवा आयोग के अंतर्गत आयोजित होने वाली सहायक…

3 घंटे ago

वी विल मिस यू नीतीश जी, करोड़ों दिलों को रूला दिया; सीएम के इस्तीफे से पहले मांझी भावुक हुए

नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफे से पहले केंद्रीय मंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा…

4 घंटे ago

AEDO परीक्षा से पहले बीपीएससी का अहम नोटिस, समस्तीपुर जिले के एक केंद्र में हुआ अहम बदलाव

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आगामी परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश…

5 घंटे ago

लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने FIR रद्द करने की अपील खारिज की

लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव की उस याचिका को…

6 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में अंबेडकर जयंती पर संगोष्ठी, शिक्षा और समानता के संदेश पर जोर

समस्तीपुर : समस्तीपुर के वीमेंस कॉलेज में सोमवार को राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में…

9 घंटे ago

कल 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती पर समस्तीपुर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न

फाइल फोटो समस्तीपुर : भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के…

9 घंटे ago