Bihar

10 हजार पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद बोले सीएम नीतीश, पुलिस विभाग में अभी और बहाली होगी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि 44,000 स्वीकृत पदों पर शीघ्र पुलिस बल की नियुक्ति की जाएगी। सीएम नीतीश ने पदाधिकारियों को इसको लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री बुधवार को गांधी मैदान में 10,459 पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपने के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में प्रति एक लाख आबादी पर 160-170 पुलिसकर्मी होंगे। इस अनुसार आगे नियुक्ति की जाएगी। इसको लेकर सरकार को शीघ्र प्रस्ताव भेजने को भी उन्होंने कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में कानून का राज स्थापित है और इससे आगे भी इसी तरह कायम रखना है। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव भी उपस्थित थे।

सीएम नीतीश ने पुलिस अधिकारियों से गस्ती की व्यवस्था को और दुरूस्त करने को कहा। सीएम नीतीश ने कहा कि स्कूली बच्ची के साथ गड़बड़ी होने की सूचना के बाद गस्ती शुरू करवाई गई थी और वे अभी भी गस्ती को लेकर मीटिंग में पूछते रहतें हैं। अगर जरूरत पड़ी तो हर थाना को तीसरी गाड़ी भी उपल्बध करवा देंगे। डायल 112 को इमरजेंसी काम में लगाया गया है। आपराधिक घटना, हादसा, अगलगी, मेडिकल इमरजेंसी के लिए यह सावा शुरू करवाई गई है। कंट्रोल रूम के जरिए यह काम बढिया से किया जा रहा है। हर थाना में महिला पुलिसकर्मियों को रखना है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

8 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

9 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

10 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

17 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

19 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

21 घंटे ago