Bihar

महावीर मंदिर ने बहंगी से मां-बाप को तीर्थ कराने वाले चंदन को लाख रुपये की राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

माता-पिता को संसार में सबसे महत्वपूर्ण मानकर उनकी अनन्य शारीरिक सेवा करने वाले आठ लोगों को महावीर मंदिर की ओर से शनिवार को श्रवण कुमार पुरस्कार दिया गया. महावीर मंदिर प्रांगण में आचार्य किशोर कुणाल की उपस्थिति में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री और जूना अखाड़ा के अन्तरराष्ट्रीय संरक्षक महंथ हरि गिरि जी महाराज ने जब जहानाबाद जिले के चंदन कुमार केसरी और उनकी पत्नी रानी देवी को प्रथम पुरस्कार दिया गया.

रामायण काल के श्रवण कुमार की तरह इन्होंने बहंगी में अपने वृद्ध माता-पिता को बैठाकर और उन्हें अपने कंधे पर रख सौ किलोमीटर पैदल चलकर तीर्थ यात्रा करायी. अपने 72 वर्षीय पिता जगन्नाथ केसरी और 67 साल की माता मीना देवी की सावन में बाबा वैद्यनाथ के दर्शन की इच्छा की पूर्ति के लिए चंदन और उसकी पत्नी कांवर की बनी बहंगी में दोनों को बैठाकर सुलतानगंज से देवघर तक ले गये और भगवान वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग का दर्शन कराया. इस दंपत्ति को एक लाख रुपये की राशि एवं प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया गया.

द्वितीय पुरस्कार रोहतास जिले के विक्रमगंज निवासी अरूण कुमार सिंह को दिया गया, जो अपने 90 वर्षीय वृद्ध पिताजी मुंशी सिंह की सेवा निःस्वार्थ भाव से करते आ रहे हैं. इन्हें 50 हजार रुपये की राशि एवं प्रशस्ति- पत्र से दिया गया, जबकि तृतीय पुरस्कार दो लोगों को दिया गया. इनमें एक पालीगंज के राज नंदन सिंह और दूसरे ननौरा दरभंगा के अशोक साहू हैं. दोनों व्यक्तियों को अलग-अलग 25 हजार रुपये की राशि एवं प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया गया.

चार व्यक्तियों को मिला प्रोत्साहन पुरस्कार

इसके अलावा प्रोत्साहन पुरस्कार चार व्यक्तियों को मिला. इनमें दो बहुएं हैं जिन्होंने अपनी सासू मां की निःस्वार्थ सेवा की. ये हैं रंभा देवी, विक्रम जो अपने सासू माँ की विगत 6 वर्ष से निःस्वार्थ भाव से सेवा कर रही हैं. मंजूषा देवी, विक्रम जो अपने लगवाग्रस्त सासू मां की निःस्वार्थ भाव से सेवा कर रही हैं. इनके अलावा माता-पिता की अनन्य सेवा करनेवाले दो लोगों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया. ये हैं संजय कुमार, नवादा और राजगीर प्रसाद दुल्हिन बाजार माता-पिता की सेवा निःस्वार्थ भाव से की थी. चारों व्यक्तियों को 10 हजार -10 हजार रुपये की राशि एवं प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत गया.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों के जलमग्न होने की खबरें भ्रामक, रेलवे ने किया खंडन

समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…

36 मिनट ago

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

7 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

7 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

17 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

17 घंटे ago