Bihar

केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट और 6 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. केदारनाथ में एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. इस हादसे में पायलट समेत 7 लोगों की मौत हो गई. ये हादसा केदारनाथ से 2 किमी दूर गरुड़चट्टी में हुआ. खराब मौसम को हेलिकॉप्टर क्रैश की एक वजह माना जा रहा है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने हेलिकॉप्टर क्रैश में पायलट समेत 7 लोगों की मौत की पुष्टि की है.

ये हेलिकॉप्टर आर्यन कंपनी का था. हेलिकॉप्टर ने गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी. हेलिकॉप्टर में पायलट समेत 7 लोग सवार थे. केदारघाटी की तरफ जब ये हेलिकॉप्टर आगे बढ़ा, तब गरुड़चट्टी में ये क्रैश हो गया है. जमीन पर गिरने के साथ ही हेलिकॉप्टर आग की चपेट में आ गया. हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई.

शुरुआती जांच में पता चला है कि फॉग की वजह से हादसा हुआ. पहले हेलिकॉप्टर टकराया इसके बाद उसमें ब्लास्ट हो गया. वहीं, केदारनाथ से एक चश्मदीद ने बताया कि यहां बारिश बहुत तेज हो रही थी. मौसम सिर्फ 15 मिनट में अचानक से खराब हो गया. इसके बाद हमारी उड़ान भी रोक दी गई. हमसे कहा गया है कि एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है. अभी उड़ान रोक दी गई है. उन्होंने बताया कि इस हेलिकॉप्टर में भी यात्री ही सवार थे.

21-22 अक्टूबर को पीएम मोदी का दौरा

ये हादसा ऐसे वक्त पर हुआ, जब 21-22 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ और बद्रीनाथ का दौरा करेंगे.

पीएम मोदी 21 अक्टूबर को केदारनाथ का दौरा करेंगे. वे केदारनाथ पहुंचकर वहां चल रही विकास परियोजनाओं का जायजा लेंगे. बाबा केदार के दर्शन करने के बाद पीएम मोदी बद्रीनाथ का भी दौरा करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी 21 अक्टूबर को केदारनाथ दर्शन करने के बाद रात वहीं रुकेंगे. इसके बाद अगले दिन यानी 22 अक्टूबर को वो बद्रीनाथ के दर्शन करेंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

18 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

1 दिन ago