Bihar

इस राज्य में 27 अक्टूबर तक ट्रैफिक नियम तोड़ने पर नहीं लगेगा कोई जुर्माना, गृह मंत्री ने किया एलान

गुजरात में इस साल असेंबली के चुनाव होने हैं. इसे देखते हुए सभी दल लोगों को लुभाने के लिए एक से बढ़कर एक चुनावी घोषणा करने में लगे हैं. अब गुजरात ने दिवाली से जुड़ा बड़ा ऐलान किया है. गुजरात सरकार ने कहा कि आज से लेकर 27 अक्टूबर तक के त्योहार सीजन में अगर कोई गलती से ट्रैफिक नियम तोड़ते हुए पकड़ा जाता है तो पुलिस उससे जुर्माना नहीं वसूलेगी बल्कि फूल देकर ऐसा न करने के लिए मनाएगी.

गुजरात ट्रैफिक पुलिस नहीं वसूलेगी चालान

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने शुक्रवार को कहा, ‘गुजरात ट्रैफिक पुलिस 21 से 27 अक्टूबर तक किसी भी व्यक्ति का चालान नहीं काटेगी. हालांकि इसका मतलब ये नहीं है कि पब्लिक को यातायात नियमों का पालन नहीं करना चाहिए. उन्हें नियमों का पालन तो करना ही होगा. लेकिन गलती से यातायात नियमों का उल्लंघन हो जाए तो पुलिस उनका चालान नहीं काटेगी.’

रोशनी का सबसे बड़ा त्योहार है दिवाली

राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने लिखा, ‘भारतीय संस्कृति में दिवाली रोशनी का सबसे बड़ा त्योहार है. यह त्योहार मिठाइयों, दीपों,  रंगोली के रंगों, मिठाइयों और पटाखों के उत्साह के साथ आता है. इस त्योहार पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने एक बड़ा फैसला लिया है. गुजरात में 27 अक्टूबर तक जनता से किसी भी प्रकार का ट्रैफिक चालान नहीं वसूला जाएगा. व्यापक जनहित को देखते हुए ये फैसला लिया गया है.

असेंबली चुनाव के लिए तीनों पार्टियों में जोरदार जंग

बताते चलें कि गुजरात असेंबली चुनाव में इस बार जोरदार टक्कर नजर आ रही है. बीजेपी जहां पिछले 25 वर्षों के अपने पुराने किले को बचाने की कोशिश कर रही है. वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी इस मुकाबले को तिकाने बनाने की कोशिश में लगे हैं. तीनों पार्टियां लोगों का दिल जीतने के लिए लगातार लुभावने वादे कर रहे हैं. माना जा रहा है कि ट्रैफिक चालान न वसूलने का फैसला भी इसी सोच के साथ लिया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

5 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

11 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

11 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

22 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नगद मामले में जांच के लिए देर शाम पहुंचे SP, की पूछताछ

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…

23 घंटे ago

बिहार में 25 नई चीनी मिल खोलने का काम तेज, समस्तीपुर समेत इन जिलों में जमीन तलाश रही नीतीश सरकार

बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…

24 घंटे ago