Bihar

नीतीश में हिम्मत है तो ‘मंत्रियों की हैसियत चपरासी जैसी’ कहने वाले सुधाकर सिंह को राजद से निकलवाएं: सुशील मोदी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में हिम्मत हो, तो वे महागठबंधन सरकार की कड़वी सच्चाई बताने वाले पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह को राजद से निष्कासित करायें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के मंत्रियों की हैसियत चपरासी से बदतर हो जाने का सुधाकर सिंह का आकलन सही है। पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि जब तक भाजपा सरकार में थी, तब तक मुख्यमंत्री अपनी सीमा में रहते थे।

सोमवार को बयान जारी कर सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने जगदानंद के पुत्र सुधाकर सिंह का मंत्री पद तो छीन लिया, लेकिन वे अपने सहयोगी दल से उन्हें बाहर नहीं करा पाएंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने की जुगत में लगे हैं। दोनों एक-दूसरे के भारी दबाव में हैं, इसलिए वे जगदानंद और सुधाकर सिंह से मोर्चा नहीं ले सकते।

उन्होंने कहा कि सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार के स्वर्ग जाने की इच्छा और उनके रबड़ स्टाम्प मंत्रियों तक पर खुल कर बात की, लेकिन जदयू नेतृत्व चुप्पी साध गया। उन्होंने कहा कि जो लोग प्रधानमंत्री तक पर अनाप-शनाप टिप्पणी कर रहे थे, वे सुधाकर सिंह के विरुद्ध क्यों नहीं बोल पाते ?

Avinash Roy

Recent Posts

हरिवंश फिर बने राज्यसभा सांसद, JDU ने नहीं भेजा तो सरकार ने राष्ट्रपति द्वारा किया नामित

राज्यसभा के उपसभापति रहे हरिवंश को फिर से राज्यसभा की सदस्यता मिल गई है। इस…

40 मिनट ago

बिहार में महंगी होगी बस की सवारी, दूरी के अनुसार तय होगा किराया वृद्धि का स्लैब; डिटेल जानिए

बिहार में बस से सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य…

3 घंटे ago

‘पैसे दिए तो PM पर हमला कर सकते हैं’: बिहार के युवक ने अमेरिकी एजेंसी CIA को मैसेज भेजा, 22 दिन का मांगा समय; गिरफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित हमले की साजिश रचने के आरोप में बक्सर पुलिस ने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : फाइनेंस कंपनी के कर्मी पर 96 हजार गबन का आरोप, ब्रांच मैनेजर ने मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज करायी 

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर चौक मुसापुर रानिचारी अस्थान मंदिर के पास स्थित…

12 घंटे ago

विशनपुर चौक स्थित स्कूल से लापता बच्चे को 12 घंटे के अंदर मुफस्सिल पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले के ढोली के पास से किया बरामद 

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के विशनपुर वार्ड संख्या-09 से लापता हुए एक 12 वर्षीय…

12 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के हर प्रखंड में एक सरकारी मॉडल विद्यालय खोलने की कवायद तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में कुल 20 मॉडल विद्यालय बनाने की कवायद तेज है। हर…

12 घंटे ago