Bihar

सूखा राहत: धनतेरस पर किसानों को 500 करोड़, छठ से पहले प्रभावित किसानों को 3500 मिलेगा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के सूखा प्रभावित किसानों को धनतेरस के मौके पर बड़ा गिफ्ट दिया है। इस साल सूखे की मार झेल रहे किसानों की सहायता के लिए प्रति परिवार 3500 रुपए की राशि छठ से पहले किसानों के खाते में भेज दी जाएगी। इसकी घोषणा आज धनतेरस के अवसर पर सीएम ने की। पहले चरण में 500 करोड़ों का जिलों को भेजे गए हैं। मुख्यमंत्री ने पटना में एक कार्यक्रम के दौरान रिमोट से राशि सभी जिलों को भेजा। इससे पहले सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के डीएम से एक एक कर बात की।

सीएम नीतीश कुमार ने जिलाधिकारियों को कहा छठ पर्व से पहले हर हाल में किसानों तक यह राशि पहुंचा दी जाए। इसमें और जितने रुपए की आवश्यकता होगी वह दिया जाएगा। फिलहाल वित्त मंत्रालय ने 500 करोड़ की स्वीकृति दी है। सीएम ने यह रुपए जिलों को भेज दिए।

मुख्यमंत्री ने चीफ सेक्रेटरी को सूखा राहत के वितरण की मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया उन्होंने कहा कि आज से ही इसकी शुरुआत कर दें।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और वित्त मंत्री विजय चौधरी, चीफ सेक्रेटरी आमिर सुबहानी के अलावे कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। सीएम ने जाते-जाते निर्देश दिया सूखा राहत वितरण का काम प्राथमिकता के आधार पर करना है।

बिहार में सूखे की मार से इस साल भी किसानों को परेशानी हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सड़क मार्ग और हेलीकॉप्टर से राज्य में बारिश और सूखे के हालात का जायजा लिया। राज्य भर में किए गए आकलन और समीक्षा के बाद 11 जिलों को सूखा प्रभावित पाया गया। इन जिलों के 96 प्रखंड केयर 937 पंचायत सूखा प्रभावित घोषित किए गए। इन सभी चयनित पंचायतों के प्रत्येक परिवार को की सहायता राशि दी जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

1 घंटा ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

13 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

13 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

13 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

15 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

20 घंटे ago