सारण के एकमा में तैनात SHO देव कुमार तिवारी का 1 हजार रुपये का चालान काटा गया है. दुर्गा पूजा के दौरान SHO अपनी टीम के साथ बाइक पर बिना हेलमेट के घूम रहे थे. जानकारी के मुताबिक, स्थनीय लोगों ने यह वीडियो बनाया और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार को भेज दिया. एसपी ने तुरंत ही इसका संज्ञान लिया और चालान काटने का निर्देश दिए.
सर्किल इंस्पेक्टर ने SHO देव कुमार तिवारी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 194(D) के तहत बिना हेलमेट पहने दुपहिया वाहन चलाने के अपराध में एक हजार रुपये का चालान काटा. पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई इस कार्रवाई पर आम लोग बेहद खुश हैं.
इस संबंध में सारण पुलिस अधीक्षक और सारण जिला पुलिस ने फेसबुक पेज पर SHO देव कुमार तिवारी और पूरी पुलिस टीम के बिना हेलमेट बाइक पर बैठे की तस्वीर और काटे गए चालान की कॉपी को फेसबुक पर पोस्ट किया है.
फेसबुक पेज पर एसएचओ और चलाने की फोटो शेयर कर पुलिस यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि कानून की नजर में हर कोई बराबर है. नौजवान भी ट्रैफिक नियमों का पालन करें, जिससे सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों पर कुछ अंकुश लगाया जा सके. इस मामले पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार का कहना है कि आमजन का शुक्रिया उन्होंने इस घटना को उनके संज्ञान में लेकर आए. जो भी कानून का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…
उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…
बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…
बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…
तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : शहर में निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक…