Bihar

बिहार: घर में सोयी लड़की को बाघ ने बनाया शिकार, 3 हफ्ते से 400 वनकर्मियों को दे रहा चकमा, 6 मनुष्यों को अब तक मार चुका

एक बार फिर बिहार के बगहा में बाघ ने लड़की को अपना शिकार बनाया है. सिंगाही के मुसटोली में घर में सो रही लड़की की बाघ ने जान ले ली. मृतक की पहचान रमाकांत मांझी की 12 वर्षीय पुत्री बगड़ी के रूप में हुई है. शव को पुलिस के सहयोग से पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. 400 वनकर्मियों की टीम बाघ के रेस्क्यू में लगी हुई है लेकिन बाघ ने एक बार फिर बाघ को चकमा दे दिया है.

बगहा में बाघ ने लड़की को अपना शिकार बनाया:

घटना बुधवार के मध्यरात्रि की है. जब बाघ घर में सो रही लड़की को खींचते हुए बाहर ले जा रहा था तो घर वालों की नजर पड़ी और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया. जिसके बाद ग्रामीण जमा हो गए. नतीजतन बाघ मृत अवस्था में लड़की को छोड़कर भाग निकला.

बाघ के हमले में अब तक आधा दर्जनो लोगों की मौत:

पिछले एक महीने में यह तीसरी घटना है, जब बाघ ने किसी को मारा है. अब तक पांच महीने में बाघ ने अलग-अलग इलाकों में कुल सात लोगों पर हमला किया है, जिसमें यह छठी मौत है. हालांकि वन विभाग बाघ को पकड़ने के लिए काफी मशक्कत कर रहा है लेकिन बाघ बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा है. इस किशोरी को उसी बाघ ने मारा है, जिसकी वन विभाग को तलाश है या किसी और बाघ ने मारा है. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है.

बता दें कि बाघ का मूवमेंट उसी इलाके की तरफ था. रामनगर के रघिया वनक्षेत्र से सटे इलाकों में सैकड़ो वनकर्मियों की टीम बाघ को पकड़ने में जुटी थी लेकिन बारिश के बाद बाघ का पगमार्क दिखना बंद हो गया था. ऐसे में अब फिर वन विभाग की टीम सिंगाहा गांव का रुख कर रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के सरायरंजन एलाइनमेंट विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने NHAI को जारी किया नोटिस

समस्तीपुर : पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के सरायरंजन खंड के एलाइनमेंट विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने…

1 घंटा ago

वास्तु विहार में इंजीनियर और काॅलेज कर्मी के अलग-अलग घरों में 24 लाख से अधिक के आभूषण व नगद की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा…

3 घंटे ago

मुसरीघरारी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 6 ताले काटकर 18 लाख के जेवरात व नगदी ले उड़े चोर

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ वार्ड 44 में चोरों ने एक बंद…

3 घंटे ago

ठगी की रकम खपाने वाले 2 हजार 782 बैंक अकाउंट समस्तीपुर साइबर पुलिस के रडार पर

समस्तीपुर : साइबर अपराध के जरिए लोगों से ठगी कर अवैध रूप से रुपये का…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ‘फोटो से फोटो’ बनाकर फर्जी हाजिरी लगाना शिक्षक को पड़ा भारी, तत्काल प्रभाव से निलंबित

समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर फोटो से फोटो बनाकर फर्जी तरीके से हाजिरी दर्ज करना…

9 घंटे ago