Bihar

बिहार: बेटे को कफन ओढ़ाया, चिता पर लिटाया और फोटो ली… दुष्कर्मी बेटे को बचाने के लिए शातिर पिता की हैरान कर देने वाली साजिश

बिहार के भागलपुर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां रेप के आरोपी एक शिक्षक ने जेल जाने से बचने के लिए मरने का नाटक रच दिया। इतना ही नहीं वह कफन ओढ़कर चिता पर लेट गया और अपने पिता से मुखाग्नि भी दिलवाई। इस आधार पर उसने अपना मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया और फिर कोर्ट में जमा कर दिया। मामला सामने आने के बाद आरोपी शिक्षक ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

आरोपी शिक्षक इशीपुर बाराहाट थाना इलाके का रहने वाला है। सोमवार को उसने स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में सरेंडर किया। जहां से उसे 14 दिनों के लिए जेल भेजा गया। उस पर 14 अक्टूबर 2018 को नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज हुआ था।

एफआईआर होने के बाद जेल जाने से बचने के लिए शिक्षक ने खुद के मौत की नकली कहानी गढ़ ली और बकायदा कफन ओढ़कर चिता पर लेट गया। फिल्मी स्टाइल में उसके पिता ने ‘मृत’ बेटे के चिता को आग देने की तस्वीर भी खिंचवा ली। उसके आधार पर उसने पंचायत सचिव से अपने बेटे का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया। उसके पिता ने डेथ सर्टिफिकेट और श्मशान घाट पर लकड़ी खरीदने की रसीद के साथ कोर्ट में शपथपत्र दाखिल कर दिया।

कोर्ट ने केस बंद किया, फिर ऐसे खुला पूरा मामला

आरोपी शिक्षक के पिता ने 27 फरवरी 2022 को उसकी फर्जी मौत की जानकारी देते हुए 19 अप्रैल 2022 को मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करा लिया था। इस डेथ सर्टिफिकेट के आधार पर कोर्ट ने केस बंद कर दिया गया। लेकिन पीड़िता के परिजन और शपथपत्र बनाने वाले अधिवक्ता उमेश प्रसाद ने जब जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के यहां शिकायत की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।

इस मामले में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी रवि रंजन राकेश की रिपोर्ट ने पूरे रहस्य से पर्दा उठा दिया। जांच में ही पता चला कि नीरज के खिलाफ मुकदमा पॉक्सो केस संख्या 5754/2018 (टीआर-232/20) स्पेशल कोर्ट में है। इस मामले में एफआईआर होने के बाद राजाराम कुछ दिन पहले ही जेल भेजा गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

17 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago