Bihar

पटना हाईकोर्ट ने नगर निकाय चुनाव पर लगाई रोक, JDU ने किया आंदोलन का ऐलान

बिहार में चल रहे नगर निकाय चुनाव को लेकर पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए निकाय चुनाव पर आंशिक रोक लगाई है. इसके तहत अब कुछ सीटों पर चुनाव नहीं होगा.

‘सुप्रीम कोर्ट के आदेश का नहीं पालन’

कोर्ट के मुताबिक, बिहार सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग ने पिछड़ों को आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया है. हाईकोर्ट ने सबसे ज्यादा नाराजगी राज्य निर्वाचन आयोग पर जताई है. उच्च न्यायालय ने कहा है कि राज्य निर्वाचन आयोग अपनी संवैधानिक जिम्मेवारी का पालन नहीं कर रहा है.

जेडीयू ने फैसले को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

इधर, कोर्ट के फैसले पर सियासत भी शुरू हो गई है. जदयू संसदीय दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने हाईकोर्ट के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और इसे बीजेपी की गहरी साजिश बताया है.

उपेंद्र कुशवाहा ने बताया बीजेपी की साजिश

उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर लिखा, ‘बिहार में चल रहे नगर निकायों के चुनाव में अतिपिछड़ा आरक्षण को रद्द करने एवं तत्काल चुनाव रोकने का उच्च न्यायालय का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है. ऐसा निर्णय केन्द्र सरकार और भाजपा की गहरी साजिश का परिणाम है. अगर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने समय पर जातीय जनगणना (Caste Census) करावाकर आवश्यक संवैधानिक औपचारिकताएं पूरी कर ली होती तो आज ऐसी स्थिति नहीं आती. केन्द्र सरकार और भाजपा के इस साजिश के खिलाफ जेडीयू आंदोलन करेगा. शीघ्र ही पार्टी कार्यक्रम की घोषणा करेगी.’

बीजेपी ने नीतीश कुमार पर लगाया आरोप 

इधर, बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. निखिल आनंद ने कहा कि नगर निकाय चुनाव पर कोर्ट के फैसले के बाद बीजेपी सीएम नीतीश की हरकत से नाराज है. उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार ने जानबूझकर पिछड़ा-अति पिछड़ा को धोखा दिया है.

‘नीतीश ने पिछड़ा-अति पिछड़ा को अपमानित किया’

निखिल आनंद ने कहा, ‘नीतीश कुमार बताएं कि आयोग गठन करने की जिम्मेदारी किसकी थी? नीतीश कुमार सब जानते थे फिर भी पिछड़ा-अति पिछड़ा को अपमानित करवा दिया. सीएम बताएं कि बिना तैयारी के चुनाव प्रक्रिया क्यों शुरू किया गया और बिना तैयारी और तथ्य के कोर्ट में क्यों पक्ष रखने सरकार गई.’

निखिल आनंद ने उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर भी पलटवार किया. उन्होंने कहा कि जेडीयू का बयान चोरी करने के बाद सीनाजोरी करने जैसा है. जेडीयू के लोग भद पिटवाने के बाद अब छाती पीटने का नाटक ना करें. नीतीश कुमार की पिछड़ा-अति पिछड़ा विरोधी मानसिकता की पोल खुल गई है. बिहार का पिछड़ा अति पिछड़ा समाज इस बेज्जती का बदला नीतीश कुमार से जरूर लेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

30 मिनट ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

3 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

6 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

10 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

11 घंटे ago

समस्तीपुर शहर में आज निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन मार्गों पर रहेगी नो-एंट्री व नो-पार्किंग

तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : शहर में निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक…

11 घंटे ago