Bihar

बिहार: मद्यनिषेद सिपाही भर्ती परीक्षा में धराये मुन्ना भाई को छुड़ाने पहुंचा फर्जी दारोगा, पूरी बात जान हो जाएंगे हैरान

मद्य निषेध विभाग में सिपाही भर्ती को लेकर आयोजित की गयी परीक्षा में कदाचार करते छह सेंटरों से कुल 19 मुन्ना भाई को बीते रविवार को गिरफ्तार किया गया था. इसी दौरान एक फर्जी दारोगा को भी गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार फर्जी दारोगा का नाम कैलाश कुमार पिता स्व जवाहर मंडल है. जो सुपौल जिले के पिपरा थाना अंतर्गत सखुआ का रहने वाला है. फर्जी दारोगा जिला स्कूल सेंटर पर पहुंच मुन्ना भाइयों का कदाचार में सहयोग कर रहा था. जिसकी गतिविधि को देख पुलिस अवर निरीक्षक विक्की रविदास को शक हो गया.

कदाचार में कर रहा था मदद

फर्जी दारोगा सेंटर पर मौके का फायदा उठा मुन्ना भाईयों को दारोगा के ड्रेस में कदाचार करने में मदद कर रहा था. इतना ही नहीं फर्जी दारोगा ने पकड़ाये परीक्षार्थियों को सदर थाना पहुंच छुड़वाने में भी मदद करने की कोशिश की. जिसके बाद आचरण को देख पुअनि विक्की रविवदास ने मामले की जानकारी थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार को दी. सदर थानाध्यक्ष सुधाकर ने बिना समय गंवाये इस फर्जी दारोगा को बुला उससे पूछताछ शुरू की. जिसके बाद सच्चाई सामने आने पर सभी हैरान रह गये.

पूछताछ में जानकरी अलग-अलग दिये जाने पर उसे तत्काल हिरासत में ले लिया गया. जिसके बाद वरीय अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया. देर शाम मामले को लेकर मुख्यालय व सदर डीएसपी ने सदर थाना पहुंच फर्जी दारोगा से सख्ती से पूछताछ की. जहां पूछताछ के दौरान फर्जी दारोगा की कलई खुल गयी. जिसके बाद विधि सम्मत कार्रवाई कर फर्जी दारोगा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

पूरे बिहार में पकड़े गए थे 292 नकलची

बिहार में रविवार को मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा आयोजित की गयी. इस दौरान करीब 1 दर्जन जिलों में 292 मुन्नाभाई धराये जो मोबाइल या ब्लूटुथ के जरिये परीक्षा पास करने के लिए सेंटर में घुसे थे. भागलपुर में 78 अभ्यर्थियों को ब्लूटूथ के साथ पकड़ा गया. वहीं पटना, गया, नालंदा और सीवान समेत अन्य जिलों में भी पकड़े गये. पूर्व में बीपीएससी परीक्षा में धांधली के बाद अब एक और लापरवाही का आरोप आयोजकों पर लगने लगा है.

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

6 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

6 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

9 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

10 घंटे ago