Bihar

राजधानी पटना में मुखिया के पति को गोलियों से भूना, कार के अंदर बैठे थे, बाहर से हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

राजधानी पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र स्थित अटल पथ पर पानी टंकी के पास बुधवार की सुबह पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पूर्व मुखिया की पहचान नालंदा के हरनौत थाना क्षेत्र की नेहुसा पंचायत निवासी धीरज कुमार उर्फ लालजी के रूप में हुई है. धीरज कुमार की पत्नी वर्तमान में मुखिया हैं. धीरज सिंह अपनी कार से जा रहे थे. बाहर से बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई जिससे उनकी मौत हो गई. परिजन अस्पताल ले गए लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही पाटलिपुत्र थाने की पुलिस और श्री कृष्णापुरी थाने की पुलिस के साथ सचिवालय एएसपी काम्या मिश्रा पहुंचीं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के पीछे कौन लोग हैं और क्या कारण है अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. सचिवालय एएसपी काम्या मिश्रा ने इस मामले में कोई बयान नहीं दिया. इधर, राजधानी में दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं.

धीरज कुमार की मां भी रही हैं मुखिया

बताया जाता है कि धीरज कुमार मुखिया रह चुके हैं. वर्तमान में उनकी पत्नी उषा देवी हरनौत प्रखंड की नेहुसा पंचायत से मुखिया हैं. इससे पहले उनकी मां भी मुखिया रह चुकी हैं. इसी पंचायत से धीरज कुमार भी मुखिया थे. महिला सीट हो जाने के कारण पहले उन्होंने अपनी मां को चुनाव लड़वाया था, जिसमे जीत हुई थी. इस बार उन्होंने अपनी पत्नी उषा देवी को चुनाव मैदान में उतारा था और जीत हासिल हुई थी.

बताया जाता है कि धीरज कुमार उर्फ लालजी की इलाके में दबंग वाली पहचान थी. बड़े-बड़े ठेकेदार का काम करता था. इसमें कई लोगों से आपसी विवाद भी होते रहते थे. धीरज कुमार के खिलाफ कई थानों में आपराधिक रिकॉर्ड भी हैं. फिलहाल घटना के पीछे के कारण का खुलासा नहीं हो सका है.

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

33 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

1 घंटा ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

1 घंटा ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

1 घंटा ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

8 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

9 घंटे ago