Bihar

बिहार उपचुनाव में मुकेश सहनी की पार्टी नहीं उतारेगी उम्मीदवार,BJP को हराने वाले प्रत्याशी का करेगी समर्थन

विकासशील इंसान पार्टी (VIP) बिहार की दो विधानसभा सीट गोपालगंज और मोकामा में हो रहे उपचुनाव में अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी. इसकी घोषणा गुरुवार को पार्टी के प्रवक्ता देव ज्योति ने की. वीआईपी के प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि पूर्व में पार्टी ने उपचुनाव में प्रत्याशी उतारने का निर्णय ली थी, लेकिन आज सबसे बड़ी जरूरत आरक्षण को बचाए रखने की है. उन्होंने कहा कि देशभर में आरक्षण समाप्त करने की साजिश रची जा रही है, जिसे लेकर हमारी लड़ाई जारी है.

BJP को हराने वाले प्रत्याशी का करेगी समर्थन

वीआईपी के प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि VIP की प्राथमिकता सत्ता नहीं, संघर्ष की रही है. अभी आरक्षण छीनने की जो साजिश की जा रही है, उसकी लड़ाई लड़ना जरूरी है. इस कारण पार्टी ने उपचुनाव में प्रत्याशी नहीं उतारने का फैसला लिया है. इस उपचुनाव में वीआईपी उस उम्मीदवार का समर्थन करने का फैसला लिया है, जो भाजपा प्रत्याशी को हरा सकें.

पार्टी जल्द ही करेगी कार्यकर्ताओं से बात

भाजपा की इस उपचुनाव में हार तय है. देव ज्योति ने संबंधित विधानसभा क्षेत्र के वीआईपी के कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे चुनाव में सभी प्रत्याशियों पर नजर बनाए रखें. पार्टी जल्द ही कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श कर दोनों विधानसभा में समर्थित प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करेगी.

मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर होगा उपचुनाव 

बतादें कि मोकामा सीट पर बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी चुनाव मैदान में है. वहीं, बीजेपी की ओर से ललन सिंह की पत्नी खड़ी हुई हैं. इस सीट पर बीजेपी और महागठबंधन में कड़ी टक्कर बतायी जा रही है. हालांकि, मोकामा से कई बार अनंत सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ चुके ललन सिंह अभी तक जीत नहीं पाए हैं. वहीं, इस बार उन्होंने अपनी पत्नी को मैदान में उतारा है. वहीं, गोपालगंज में बीजेपी ने कुसुम देवी को मैदान में उतारा है, जो पूर्व विधायक सुभाष सिंह की पत्नी हैं. गोपालगंज विधानसभा में महागठबंधन के राजद प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता ने नामांकन किया है.

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

1 घंटा ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

1 घंटा ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

1 घंटा ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

9 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

13 घंटे ago