Bihar

मोकामा में अनंत सिंह दे रहे धमकी, गोपालगंज में छुपाया गया अपराध, राजद की शिकायत लेकर EC पहुंची भाजपा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने राजद पर जोरदार हमला किया है. भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि मोकामा में राजद के लोग मतदाताओं को धमका रहे हैं. वहीं गोपालगंज में राजद उम्मीदवार पर उन्होंने अपराध का रिकार्ड छुपाने का आरोप लगाया है. जायसवान ने कहा है कि महागठबंधन के उम्मीदवार पर कई मुकदमे हैं, जिनका उल्लेख उन्होंने शपथ पत्र में नहीं किया है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव आयोग ने राजद उम्मीदवार का नामांकन रद्द करने की मांग की है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने चुनाव आयोग को इसके खिलाफ ज्ञापन दिया है.

व्यापारियों को धमकी दे रहे हैं अनंत सिंह के समर्थक

पटना में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने मोकामा विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर संजय जायसवाल ने महागठबंधन सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि अनंत सिंह के समर्थक व्यापारियों को धमकी दे रहे हैं. उनके समर्थक दुकानदारों को धमकी दे रहे हैं कि अगर राजद को वोट नहीं देंगे, तो उनकी दुकान को लूट ली जायेगी. संजय जायसवाल ने कहा कि जानकारी होने के बावजूद पुलिस कोई एक्शन नहीं ले रही है. वहीं, जायसवाल ने अनंत सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि जेल में बंद आनंद सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कह रहे हैं कि हमारे पक्ष में वोटिंग करो नहीं तो पूरे बाजार को लूट लिया जायेगा. व्यापारियों को धमकी भरे कॉल आ रहे हैं. उन्होंने इसमें पुलिस की भी संलिप्तता बतायी है.

मोहन प्रसाद ने अपने ऊपर लगे शराब से जुड़े आरोपों को छिपाया

संजय जायसवाल ने महागठबंधन के गोपालगंज विधानसभा सीट के उपचुनाव के प्रत्याशी मोहन प्रसाद पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि महागठबंधन प्रत्याशी मोहन प्रसाद ने चुनावी घोषणा पत्र में अपने ऊपर लगे शराब से जुड़े आरोपों को छिपाया है. उन्होंने बताया कि मोहन प्रसाद के खिलाफ भाजपा एक नवंबर को हाई कोर्ट में याचिका दायर करेगी. दरअसल उन्होंने महागठबंधन के प्रत्याशी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि मोहन प्रसाद ने चुनाव आयोग से अपने ऊपर लगे अपराधिक मामले के छुपाने का काम किया है. इसीलिए भाजपा ने उनका नामांकन रद्द करने की मांग को लेकर याचिका दाखिल करने वाली है. साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दोनों उप चुनाव सीट पर जीत हासिल करेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

8 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

8 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

10 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

21 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago