Bihar

‘मैं अपने पिता की ह’त्या कर देना चाहता था’, IPS शिवदीप लांडे का बड़ा खुलासा

बिहार के चर्चित आईपीएस अफसरों में से एक शिवदीप लांडे एक बार फिर से सुर्खियों में है. सुर्खियों में आने का फिर से कारण है शिवदीप लांडे ने पटना में खुद ही द‍िया. दरअसल, डीआईजी शिवदीप लांडे अपने द्वारा लिखी गई किताब ‘वूमेन बिहाइंड द लायन’ के दूसरे संस्करण के विमोचन के मौके पर पटना पहुंचे थे. इस विमोचन के मौके पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए शिवदीप लांडे ने अपनी किताब के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बचपन में उनके जो हालात थे और जो पारिवारिक परिस्थितियां थी उससे वे गुस्से में आ गए थे. इतना ही नहीं एक बार गुस्से में अपने पिता की हत्या कर देने की सोचने लगे थे.

डीआईजी लांडे ने बहुत ही ईमानदारी और साफगोई से कहा कि इसकी वजह साफ थी. दरअसल, शिवदीप लांडे के पिता पेशे से सरकारी कर्मी थे, लेकिन वे नशे के आदी थे. ड्रग एडिक्ट होने के कारण परिवार की स्‍थित‍ि खराब थी. पिता की नौकरी छूट जाने के बाद पर‍िवार के हालात और खराब हो गए थे. ऐसे में शिवदीप लांडे की मां ने परिवार को संभाला और अपने दोनों बेटों को बेटियों को संभल साहस धैर्य अनुशासन का पाठ पढ़ाया. शिवदीप लांडे मानते हैं कि अपनी मां से प्रेरित होकर उन्होंने न केवल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पास की बल्कि आईपीएस बनकर अपने कंधे पर अशोक स्तंभ लगाया.

उन्होंने अपनी किताब को मां को समर्पित करते हुए कहा कि उनके जैसी कहानी हर दो से तीन परिवार में देखने को मिलती है. उन्होंने कहा कि हर एक आदमी की सफलता में उसकी किसी औरत का योगदान होता है और उनकी सफलता में उनकी मां का बहुत बड़ा योगदान है. इस मौके पर संवाददाताओं द्वारा पूछे जाने पर शिवदीप लांडे ने माना कि उन्हें बिहार ने बहुत कुछ दिया है और ऐसे में आने वाले दिनों में यह बिहार पर आधारित एक पुस्तक लिखना चाहते हैं. लांडे ने कहा कि उन्हें अपनी मां से इस कदर प्रेरणा मिली कि महिलाओं के मामले में वे हमेशा संवेदनशील रहे हैं.

सहरसा में डीआईजी का पद संभालने के बाद जब उन्होंने रिव्यू किया. तब ज्यादातर महिलाएं मामले में महिलाओं से संबंधित थे. उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं से जुड़े हुए मामलों का उन्होंने जल्द से जल्द निपटारा किया और उन्हें न्याय दिलाने में हर संभव सहयोग किया.

Avinash Roy

Recent Posts

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

1 घंटा ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

6 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

8 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

8 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

8 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

10 घंटे ago