Bihar

बिहार: महिला मुखिया पति को छोड़कर हुई थी फरार, 6 महीने बाद प्रेमी संग सभा में पहुंची तो लोगों ने जमकर की पिटाई

बिहार के सीतामढ़ी जिले की एक मुखिया प्रेम प्रसंग को लेकर फिर से सुर्खियों में है. जिले के सोनबरसा प्रखंड के खाप-खोपराहा पंचायत की महिला मुखिया एक बार फिर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी. यह दूसरी दफा है जब मुखिया अपने प्रेमी के संग फरार हुई है. पहली दफा महिला मुखिया के पति ने थाने में शिकायत दर्ज करायी थी जिसमे गांव के ही एक युवक संजय कापड़ को अभियुक्त बनाते हुए अपने पत्नी का अपहरण कर लिए जाने आरोप लगाया था. बाद में महिला मुखिया पुलिस के समाने प्रकट हुई थी और अपहरण की बात हो गलत बताते हुए अपने पति पर ही प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए नाराज होकर घर छोड़ कर जाने की बात कही थी.

रविवार को जब सोनबरसा प्रखंड के खाप खोपराहा पंचायत के मध्य विद्यालय खोपराहा में गांधी जयंती के अवसर आम सभा का आयोजन था, इस दौरान पिछले छह माह से फरार घोषित महिला मुखिया और उसका प्रेमी आम सभा में अचानक पहुंचे. फिर क्या था ग्रामीणों ने दोनों को देखा तो जमकर पिटाई कर दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य विद्यालय खोपराहा में गांधी जयंती के अवसर पर पंचायत के लोग उपस्थित थे.

कार्यक्रम में लोगों का आना-जाना लगा था कि इसी दौरान पंचायत की मुखिया रेखा देवी अपने प्रेमी संजय कापड़ के साथ पहुंच गई. विगत छह महीने से पंचायत के कार्यों में कोई रुचि और विकास कार्य बाधित होने से गुस्साएं ग्रामीण महिला-पुरुषों ने सभा की अध्यक्षता कर रहे मुखिया और सभा में उपस्थित उसके प्रेमी संजय कापड़ पर लात-मुक्का बरसाना शुरू कर दिया. घटना में गंभीर रूप से घायल संजय कापड़ को सोनबरसा पीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया. इस दौरान संजय ने मुखिया रेखा देवी के पति राम अयोधि पासवान, उसके पुत्र नीतीश कुमार व दो अज्ञात लोगों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया हैं.

मारपीट के दौरान सभा में भगदड़ मच गई, जिससे उपस्थित लोग अपने गंतव्य स्थान की ओर भाग निकले. आम सभा को लेकर मुखिया ने बीडीओ और एसपी को लिखित आवेदन दिया था कि सभा के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका है, इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में लगी है.

Avinash Roy

Recent Posts

ओवरब्रिज पर वन-वे व्यवस्था खत्म, रात 9 बजे ट्रैफिक DSP ने हटावाया बैरिकेडिंग, ट्रक व खनन वाले भारी वाहनों की इंट्री पर फिलहाल रोक

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…

59 मिनट ago

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों के जलमग्न होने की खबरें भ्रामक, रेलवे ने किया खंडन

समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…

8 घंटे ago

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

14 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

15 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

16 घंटे ago