Bihar

अनंत सिंह की पत्नी के लिए वोट मांगने पहुंचेंगे नीतीश? मोकामा उपचुनाव तय करेगा महागठबंधन कितना मजबूत

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी बढ़ी हुई है. इन दोनों सीटों पर आरजेडी और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है. दोनों पार्टियों ने अपनी तरफ से स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर रखी है, लेकिन मोकामा सीट को लेकर जो सबसे बड़ा सवाल इस वक्त राजनीतिक गलियारे में तैर रहा है वह यह कि क्या नीतीश कुमार यहां आरजेडी उम्मीदवार नीलम देवी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे और अनंत सिंह के बीच रिश्ते कैसे रहे हैं यह बताने की जरूरत नहीं है.

अनंत सिंह कभी जेडीयू के ही विधायक थे और नीतीश कुमार के बेहद खास हुआ करते थे, लेकिन बाद के दिनों में रिश्ते बिगड़ से गए और अनंत सिंह नीतीश कुमार से दूर हो गए. इसलिए चुनाव जीते भी तो आरजेडी के टिकट पर और उसके पहले निर्दलीय विधायक के तौर पर भी जीत हासिल की. लेकिन इस बार अनंत सिंह की बजाय उनकी पत्नी नीलम देवी आरजेडी की उम्मीदवार हैं. ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या नीतीश कुमार अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचेंगे?

जेडीयू ने फिलहाल उपचुनाव में अपने नेताओं को नहीं उतारा है. आरजेडी के नेता स्थानीय स्तर पर लगे हुए हैं. तेजस्वी यादव से लेकर दूसरे नेताओं का भी कार्यक्रम बनना है, लेकिन नीतीश कुमार पर ही सबकी नजरें टिकी हुई है. नीलम देवी के चुनाव प्रचार वाले पोस्टर बैनर में नीतीश कुमार की तस्वीर नजर आ रही है. इतना ही नहीं, जिस अनंत सिंह से ललन सिंह के 36 के आंकड़े हैं उनकी तस्वीर भी नीलम देवी के पोस्टर में नजर आ रही है. लेकिन ललन सिंह से लेकर नीतीश कुमार क्या वाकई जमीन पर उतर कर नीलम देवी के लिए वोट मांगेंगे चुनाव प्रचार करेंगे यह सवाल अभी भी सस्पेंस वाला है.

आपको बता दें, इस सीट पर जब से अनंत सिंह ने एंट्री ली है, तब से उन्हीं का दबदबा रहा है. 2005 में पहली बार अनंत सिंह जेडीयू की टिकट पर विधानसभा पहुंचे. उसके बाद 2010 और 2015 में फिर से चुने गए. इस बार उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा. बीजेपी के जेडीयू से अलग होने के बाद मोकामा सीट का सियासी समीकरण बदला हुआ है. इस बार अनंत सिंह की पत्नी आरजेडी से चुनावी मैदान में उतरी हैं। ऐसे में अब चर्चा हो रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के लिए चुनाव प्रचार कर सकते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

3 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

4 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

14 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

18 घंटे ago