गोपालगंज जिले से एक बड़ी खबर आ रही है. गंडक नदी में शराब तस्करों को पकड़ने गयी पुलिस कर्मियों की नाव हादसे की शिकार हो गयी. घटना जादोपुर थाना क्षेत्र के राजवाही गांव के पास की है. नाव हादसे में एक पुलिसकर्मी का शव बरामद कर लिया गया है. जबकि दो पुलिसकर्मियों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया है
जादोपुर थाने के पुलिसकर्मी डूबे
मामला जिले के जादोपुर के राजावाही गांव का है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गंडक नदी में नाव सवार जादोपुर थाने के पुलिसकर्मी शराब तस्कर को पकड़ने जा रहे थे. इस दौरान नाव असंतुलित हो गई और नाव नदी में पलट गई. जिससे सभी पुलिसकर्मी नदी में डूब गए. इस घटना में तीन पुलिसकर्मी नहीं मिले थे. तलाश के दौरान एक पुलिसकर्मी का शव बरामद कर लिया गया है. जबकि दो पुलिसकर्मियों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया है. इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है. मृतक जवान की पहचान राजेश कुमार के रूप में की गयी है. जो गया जिला के रहने वाले हैं और 2010 बैच के बिहार पुलिस के जवान थे.
मौके पर प्रशासन की टीम पहुंची
वहीं, सूचना मिलते ही घटनास्थल पर प्रशासन की टीम पहुंच गई. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई. हादसे की खबर मिलते ही एसपी आनंद कुमार ने पूरी जानकारी ली. एसपी ने बताया कि पुलिस को गंडक नदी के रास्ते शराब की तस्करी का इनपुट मिला था, जिसके बाद नाव से पुलिस शराब तस्करों को पकड़ने के लिए गंडक नदी में उतरी थी. नाव पर कुल पांच पुलिसकर्मी सवार थे. गंडक नदी धार तेज होने की वजह से नाव हादसे की शिकार हो गयी. जिसमें तीन पुलिसकर्मी डूब गए. स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला गया, जिसमें राजेश कुमार नाम के पुलिसकर्मी की मौत हो गयी है. वहीं, इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.
इन दिनों नाव हादसा की बढ़ी घटना
बता दें कि इन दिनों बिहार लगातार नाव हादसा की घटना हो रही है. कुछ दिन पहले पटना के दीघा घाट पर 20 लोग सवार नाव पलट गई थी. इसके अलावा औरंगाबाद में भी नाव हादसा की खबर आई थी. इस घटना में 5 लोग डूब गए थे.
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…
समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…