Bihar

बिहार: ‘घूसखोर’ राजस्व कर्मचारी पर निगरानी का एक्शन, दाखिल-खारिज के लिये रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण जिला के घोड़ासहन अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी सुनील कुमार को निगरानी की टीम ने 10 हजार रुपया रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. पटना से आई निगरानी की टीम राजस्व कर्मचारी को स्थानीय कॉलेज रोड स्थित उनके आवासीय कार्यालय से गिरफ्तार किया है. दादा के नाम की 15 डिसमिल जमीन को पोता के नाम दाखिल खारिज करने के लिए 40 हजार रुपया रिश्वत राजस्व कर्मचारी ने मांगा था, जो दस हजार रपया पर फाइनल हुआ था. वहीं दस हजार रुपए लेते निगरानी की टीम ने राजस्व कर्मचारी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी को निगरानी की टीम मुजफ्फरपुर लेकर चली गई.

राजस्व कर्मचारी ने 40 हजार रुपए का डिमांड किया :

घोड़ासहन प्रखंड के नोनौरा गांव निवासी संजय कुमार के दादा रघुवीर राय के नाम से गांव में 15 डिसमिल है. उस जमीन को अपने नाम से कराने के लिए संजय ने ऑनलाइन अप्लाई किया. जिसके बाद वह राजस्व कर्मचारी सुनील कुमार से मिला. जिसने अप्लाई को रद्द करने की बात कह कर आवेदन को हटा दिया. जब संजय ने दबाव दिया तो राजस्व कर्मचारी ने 40 हजार रुपए का डिमांड किया, लेकिन काफी मिन्नते करने के बाद दस हजार पर मामला तय हुआ.

गिरफ्तार कर पुलिस पटना लायी :

इसी बीच संजय ने पटना निगरानी टीम से मिल कर मामले की जानकारी दी. जिसके बाद निगरानी टीम मामले दर्ज करते हुए शुक्रवार को घोड़ासहन पहुंची. जहां कॉलेज रोड स्थित जितेंद्र सिंह के घर में भाड़े का रूम लेकर राजस्व कर्मचारी सुनील कुमार रहता था. उसी मकान में राजस्व कर्मचारी सुनील कुमार दस हजार रुपया वादी संजय से ले रहे थे. तभी पटना से आयी निगरानी की टीम ने राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर अपने साथ पटना लेकर चली गई.

“संजय कुमार के आवेदन पर मामले की तहकीकात कर कार्रवाई की गई. जहां दस हजार घूस लेते गिरफ्तार किया गया हैं। छापेमारी टीम में कन्हैया लाल, मनोज श्रीवास्तव, मुरारी प्रसाद,उपेंद्र कुमार, अरुण पासवान, अखिलेश कुमार आदि शामिल थे.”-गणेश कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक, निगरानी विभाग

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

9 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

9 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

14 घंटे ago