Bihar

बिहार में गंगा पर एक और नए पुल के निर्माण का रास्ता साफ, केंद्र सरकार ने प्रदान की स्वीकृति

बिहार में गंगा नदी पर एक और पुल का निर्माण किया जायेगा. बेगूसराय जिले में मटिहानी और शाम्हो के बीच गंगा नदी पर पुल बनाने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने भारतमाला परियोजना के तहत इसे प्राथमिकता के आधार पर चयन किया है. इसके डीपीआर को मंजूरी देते हुये निर्माण के लिए आगे की कार्रवाई करने का अधिकारियों को निर्देश दिया है.

टेंडर नवंबर तक जारी होने की संभावना

अब इस पुल को बनाने वाली निर्माण एजेंसी के चयन के लिए टेंडर नवंबर तक जारी होने की संभावना है. साथ ही पुल का निर्माण नये साल की शुरुआत के साथ ही शुरू होने की संभावना है. इस पुल का निर्माण अगले पांच वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. बिहार में गंगा पर बननेवाला यह नौवां पुल होगा. इससे पहले बिहार में गंगा पर अब तक आठ पुलों का निर्माण हो चुका है या हो रहा है.

चार राज्यों के बीच दूरी होगी कम

करीब 4900 करोड़ रुपये लागत के इस पुल को बनने से उत्तर बिहार और बंगाल, उत्तर बिहार और झारखंड सहित ओड़िशा की दूरी करीब 76 किमी कम हो जायेगी. इस पुल को आगे बढ़ाकर एनएच-31 और एनएच-80 मिलाया जाएगा. इस पुल के अलाइनमेंट में छोडा, बहादुरपुर, हंसपुर, बलहपुर, अकबरपुर, बिजुलिया, लधौना, साम्हो, कसोई, अलीनगर, रतनुपुर, बलथुआ, पवई और उरैन शामिल हैं. इस पुल के निर्माण में करीब 185 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जायेगा.

परसरमा से अररिया तक फोरलेन का होगा निर्माण

इधर, परसरमा से अररिया तक एनएच 327 ई की चौड़ाई बढ़ाकर उसे फोरलेन करने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय सहित एनएचएआई ने प्राथमिकता के आधार पर चयन किया है. एनएच 327 ई के अररिया से परसरमा तक का चौड़ीकरण फोरलेन में हो जाने से सुपौल, मधेपुरा, अररिया, मधुबनी, दरभंगा और सहरसा जिला के लोगों को बंगाल और नार्थ ईस्ट जाने में लगभग 80 किमी दूरी की बचत होगी.

राजमार्ग मंत्रालय ने मंजूरी दी

इसका डीपीआर बनाने के लिए पिछले दिनों केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने मंजूरी दी थी. यह सड़क अभी एनएच के दो लेन पेभ्ड सोल्डर के आधार पर बना हुआ है, लेकिन भविष्य में इस पर यातायात का भारी दबाव बढ़ने की संभावना हैं. इसको देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

6 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

6 घंटे ago