Bihar

तेजस्वी यादव बोले- बिहार के अस्पतालों में ड्यूटी पर नहीं आते हैं 700 डॉक्टर.. लेकिन उठाते हैं सैलरी

बिहार के उपमुख्यमंत्री और पांच विभाग का जिम्मा संभाल रहे तेजस्वी यादव प्रदेश में सरकारी चिकित्सकों पर गरम हैं. एक न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार के सरकारी अस्पतालों में 700 से ज्यादा ऐसे डॉक्टर हैं जो 6 महीने से लेकर 12 साल से तैनाती वाले अस्पताल में ना तो ड्यूटी करने जाते हैं और ना ही किसी का इलाज करते हैं. लेकिन हर महीने सरकारी खजाने से वेतन उठाते हैं.

‘अस्पताल से गायब रहते हैं डॉक्टर’: 

तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके पास 705 डॉक्टरों की सूची है जो 6 महीने से ज्यादा समय से अस्पताल नहीं आए हैं लेकिन हर महीने अपना वेतन उठा रहे हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि एक डॉक्टर ऐसा भी है जो 12 साल से अपने तैनाती वाले अस्पताल में ड्यूटी नहीं किया है लेकिन वेतन उठा रहा है. कुछ डॉक्टर ऐसे हैं जो 5 साल और कुछ डॉक्टर 2 साल से अस्पताल नहीं गए हैं और यह फाइल अब मेरे पास आ गयी है. मैंने कड़ा एक्शन लेने का फैसला लिया है.

“मुझे इस बात का दुख है कि ग्रामीण इलाकों में पोस्टिंग वाले डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं जाते हैं और शहर में निजी क्लीनिक में प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं. स्वास्थ्य विभाग एक रेफरल नीति बना रहा है जिससे मरीजों का समुचित इलाज जिलों में ही हो सके और उन्हें रूटीन में पटना रेफर ना किया जा सके. इससे पटना में मरीजों की संख्या भी घटेगी और कोशिश है कि हर जिले में ऐसी व्यवस्था हो ताकि छोटी मोटी बीमारी के इलाज के लिए लोगों को पटना नहीं आना पड़े.”- तेजस्वी यादव, डिप्टी सीएम, बिहार

होगी गैरहाजिर डॉक्टरों पर कार्रवाई:

तेजस्वी यादव का गैरहाजिर डॉक्टरों पर कार्रवाई करने का बयान ऐसे समय में आया है जब राज्य के सरकारी डॉक्टर बायोमेट्रिक हाजिरी का विरोध कर रहे हैं. गुरुवार को बिहार के सरकारी अस्पतालों में कार्यरत लगभग 7000 डॉक्टरों ने बायोमेट्रिक अटेंडेंस के विरोध में ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार किया. डॉक्टर हर दिन और सप्ताह की ड्यूटी फिक्स करने और 45 परसेंट खाली पदों को भरने और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं. कहीं ना कहीं डॉक्टरों की इस रवैया से उन पर नैतिक प्रश्न भी खड़ा हो रहा है कि आखिर वह बायोमेट्रिक लगाने से क्यों डर रहे हैं कहीं उनकी ड्यूटी की जवाबदेही तो नहीं बढ़ेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

18 मिनट ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

3 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

5 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

5 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

5 घंटे ago