Bihar

बिहार में बं’दूक की नोक पर दुरंतो एक्सप्रेस की 4 बोगियों में यात्रियों से लूट, पर्स मोबाइल और गहने छीने

दिल्ली से कोलकाता वाया पटना जा रही (12274) दुरंतो एक्सप्रेस में रविवार की सुबह बख्तियारपुर से पहले शालिमपुर स्टेशन के पास हथियारबंद लुटेरों ने जमकर लूटपाट की। पीड़ित यात्रियों के मुताबिक यह घटना रविवार सुबह तीन बजे की है। पहले से ही सवार एक-दो अपराधियों ने ट्रेन को वैक्यूम कर रोक लिया। इसके बाद से आठ-दस बदमाशों ने ट्रेन के ए-1, बी-1, बी-2 एवं बी-3 कोच के यात्रियों से जबरन उनका पर्स, मोबाइल व जेवरात छीन लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद पांच मिनट के अंदर ही सारे बदमाश ट्रेन से उतरकर भाग गए।

इस संबंध में पीड़ित यात्री विभाष कुमार झा ने बताया कि वह एयरफोर्स में कार्यरत हैं और वर्तमान में राजस्थान में उनकी तैनाती है। वह पत्नी व बच्चों के साथ अपने घर देवघर लौट रहे थे। ट्रेन के पटना जंक्शन से छूटने के थोड़ी ही देर बाद शालिमपुर स्टेशन के पास गाड़ी को रोककर कुछ बदमाश उसमें सवार हुए और लूटपाट करने लगे।

एयरफोर्स कर्मी की पत्नी से भी अपराधियों ने हथियार के बल पर पर्स लूट लिया, जिसमें तीन ईयर रिंग्स, अंगूठी, मोबइल समेत दो लाख से अधिक के सामान थे। ट्रेन के किसी स्टेशन पर ठहराव नहीं होने के कारण उन्होंने इसकी सूचना जसीडीह रेल थाने में दे दी। कई यात्रियों ने कोलकाता में की शिकायत

कई यात्रियों ने कोलकाता में वारदात की लिखित शिकायत भी की है। विभाष के मुताबिक, ए-1, बी-1, बी-2 एवं बी-3 कोच को ही बदमाशों ने निशाना बनाया। वहीं रेल पुलिस की ओर से बतौर एसपी रेल ने बताया कि इस ट्रेन में आरपीएफ का एस्कार्ट रहता है। संयोगवश कल कोई एस्कार्ट नहीं दिया जा सका था। बगैर एस्कार्ट ट्रेन को देख बदमाशों ने दो-चार यात्रियों के सामान की चोरी कर ली। एक प्राथमिकी जसीडीह में की गई है। पुलिस ने उपरोक्त प्रकरण को संज्ञान में लेने के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: घूसखोर महिला अफसर निगरानी की जाल में फंसी, नालंदा में BPRO को 12 हजार लेते रंगे हाथ धराई

बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…

1 घंटा ago

बिहार में समृद्धि यात्रा 4.0 खत्म, अब 5.0 का ऐलान; राज्‍यसभा जाने से पहले इन जिलों का करेंगे दौरा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुचर्चित समृद्धि यात्रा का चौथा चरण आज समाप्त हो…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में टेक्नीशियन के भरोसे चल रही पैथोलॉजी व्यवस्था, पैथोलॉजिस्ट की ड्यूटी अन्य विभागों में लगी

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों के लिए करीब 52 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की…

3 घंटे ago

बिहार: शराब जब्ती पर आपस में भिड़े दो विभाग, एक्साइज और रेल पुलिस के बीच मारपीट में कई जख्मी

बिहार के कटिहार जिले में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान दो…

4 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार बदमाश मुंशी गिरफ्तार, एक का हो चुका है एनकाउंटर, दो अन्य कुख्यात की तलाश जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…

6 घंटे ago

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

8 घंटे ago