Bihar

छठ पूजा पर समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों के लिए कन्फर्म टिकट! यह 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें और चलेंगी…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना, दानापुर, समस्तीपुर आने-जाने के लिए 6 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें और चलाने का फैसला लिया है। ये ट्रेनें पूर्व में सूचित हुई 24 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त हैं। ये ट्रेनें को हैदराबाद के सिकंदराबाद, अहमदाबाद, मुंबई, भोपाल, जबलपुर और बिहार के विभिन्न रेलवे स्टेशनों के बीच चलेंगी।

छठ पूजा के मौके पर बिहार आने-जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी है। यात्रियों को त्योहार पर घर आने और वापस काम पर जाने के लिए टिकट बुक करने में काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। ऐसे में 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें और चलने से रेल यात्रियों को हल्की राहत मिल सकती है।

ये हैं छठ पूजा स्पेशल ट्रेनें :

1. 03281/03282 पटना-सिकंदराबाद-पटना पूजा स्पेशल ट्रेन 27 अक्टूबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को पटना से 16.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 23.55 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। इसी तरह 29 अक्टूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को सिकंदराबाद से 15.25 बजे प्रस्थान कर सोमवार को 00.30 बजे पटना पहुंचेगी। यह ट्रेन दानापुर, आरा, बक्सर, डीडीयू समेत अन्य स्टेशनों पर रुकेगी।

2. 09417/09418 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद पूजा स्पेशल ट्रेन 17 अक्टूबर से 28 नवंबर के बीच हर सोमवार को अहमदाबाद से 09.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 21.00 बजे पटना पहुंचेगी। इसी तरह 18 अक्टूबर से 29 नवंबर तक हर मंगलवार पटना से 23.45 बजे प्रस्थान कर गुरुवार को 11.20 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन दानापुर, आरा, बक्सर, डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी।

3. 01031/01032 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-मालदा टाउन-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पूजा स्पेशल ट्रेन 17 अक्टूबर और 24 अक्टूबर को मुंबई सीएसएमटी से 11.05 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 00.45 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। इसी तरह 19 और 26 अक्टूबर को मालदा टाउन से 12.20 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 03.50 बजे मुंबई पहुंचेगी। यह ट्रेन किऊल, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, डीडीयू जंक्शन स्टेशनों पर भी रुकेगी।

4. 01043/01044 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस पूजा स्पेशल पूजा स्पेशल ट्रेन 20 से 30 अक्टूबर तक हर रविवार और गुरुवार को मुंबई एलटीटी से 12.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 21.15 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। इसी तरह 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच हर सोमवार और शुक्रवार को समस्तीपुर से 23.30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 07.40 बजे मुंबई पहुंचेगी। यह ट्रेन मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, डीडीयू जंक्शन पर भी रुकेगी।

5. 01663/01664 रानी कमलापति (भोपाल)-दानापुर- रानी कमलापति (भोपाल) पूजा स्पेशल ट्रेन 21, 26 और 31 अक्टूबर को भोपाल से 14.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 08.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। इसी तरह 22, 27 अक्टूबर एवं 1 नवंबर को दानापुर से 12.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 09.50 बजे भोपाल पहुंचेगी। यह ट्रेन आरा, बक्सर, डीडीयू जंक्शन स्टेशन पर भी रुकेगी।

6. 01705/01706 जबलपुर-दानापुर-जबलपुर पूजा स्पेशल ट्रेन 27 अक्टूबर को जबलपुर से 19.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 08.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। इसी तरह 28 अक्टूबर को दानापुर से 12.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 04.15 बजे जबलपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन आरा, बक्सर, डीडीयू होकर जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का दर्जा खत्म, यात्रियों को किराये में मिलेगी राहत

समस्तीपुर : खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड से दिल्ली जाने वाली न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12523/24) का…

4 घंटे ago

मधुमक्खी पालन से किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में 3 दिन की ट्रेनिंग शुरू

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने…

4 घंटे ago

जेल से बाहर आएंगे अनंत सिंह, दुलारचंद यादव हत्याकांड में JDU विधायक को मिली बेल

बिहार के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा की काॅपियों की जांच आज से शुरू

समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…

9 घंटे ago

समस्तीपुर की रहने वाली डॉक्टर ने वाराणसी में लिया इंसुलिन का ओवरडोज, खुद को 100 अधिक इंजेक्शन लगाए, डिप्रेशन में जान देने की कोशिश

समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा‎विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी‎ विभाग की…

10 घंटे ago

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

20 घंटे ago