Bihar

बिहार में भाजपा के साथ महागठबंधन सरकार की भी परीक्षा, उप चुनाव के लिए मुकेश सहनी ने भी ठोकी ताल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। इन दो सीटों में एक गोपालगंज है तो दूसरी मोकामा। 2020 के चुनाव में गोपालगंज से एनडीए उम्मीदवार सुबाष सिंह ने जीत दर्ज कराई थी तो मोकामा सीट राजद उम्मीदवार अनंत जीत ने जीती थी। प्रदेश में एनडीए में टूट और महागठबंधन की सरकार बनने के बाद यह पहला उपचुनाव हो रहा है।

जाहिर है, दोनों सीटों पर कड़ा मुकाबला होगा। भाजपा जहां गोपालगंज के साथ ही मोकामा में भी अपना पूरा जोर लगाएगी, वहीं महागबंधन के लिए भी दोनों सीटें प्रतिष्ठा का विषय हैं। उपचुनाव सही मायने में महागठबंधन सरकार की परीक्षा भी है। भाजपा और महागठबंधन की टक्कर के बीच विकासशील इंसान पार्टी ने भी एलान किया है कि दोनों सीटों पर वह प्रत्याशी उतारेगी।

दूसरी बार अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा

यह दूसरा मौका होगा जब दो सीटों पर भाजपा अकेले चुनाव मैदान में होगी। दूसरी ओर राजद, कांग्रेस, वाम दल और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा मिलकर इन सीटों पर अधिकार जमाने की लड़ाई लड़ेंगे। मोकामा सीट राजद का गढ़ मानी जाती है। 2020 के चुनाव में इस सीट से राजद उम्मीदवार अनंत सिंह ने जीत दर्ज की थी। लेकिन, वे अपने पद पर लंबे समय तक रह नहीं सके। एके-47 रखने के आरोप में जहां कोर्ट ने उन्हें 20 वर्ष की जेल की सजा सुनाई वहीं उनकी विधायकी भी चली गई। राजद अपनी पुरानी सीट पर जीत दर्ज कराने की हर संभव कोशिश करेगा। जानकार मानते हैं कि भाजपा के लिए राजद के गढ़ में सीट निकालना आसान नहीं होगा।

गोपालगंज में लगातार जीत रही भाजपा

जैसे मोकामा राजद का गढ़ माना जाता है उसी तरह गोपालगंज में भाजपा लगातार जीत दर्ज कराती रही है। 2020 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर यहां से सुबाष सिंह ने जीत दर्ज की थी। लेकिन, बीमारी की वजह से उनका निधन हो गया। भाजपा इस सीट पर सहानुभूति लहर का फायदा उठाएगी। ऐसे में महागठबंधन के लिए यह चुनौती कम नहीं होगी।

भाजपा पूरी कोशिश करेगी कि वह गोपालगंज के साथ मोकामा में भी महागठबंधन को पराजित कर सके। भाजपा और महागठबंधन के संघर्ष के बीच विकासशील इंसान पार्टी ने भी एलान कर दिया है कि उसके प्रत्याशी गोपालगंज और मोकामा में अपनी ताकत दिखाएंगे। वीआइपी प्रमुख व पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा, दोनों सीटों पर उनकी पूरी तैयारी है। जल्द ही पार्टी अपने प्रत्याशियों का एलान भी करेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

5 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

14 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

20 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

20 घंटे ago