Bihar

बिहार में दिसंबर तक सभी प्रखंडों में शुरू होगी डायल 112 की सेवा, विभाग ने मांगा प्रस्ताव

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

पटना. पहले चरण में पटना सहित सभी जिला मुख्यालयों में शुरू की गयी इमरजेंसी डायल 112 की सेवा दिसंबर तक सभी प्रखंडों में उपलब्ध होगी. इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (इआरएसएस) के तहत पुलिस, एंबुलेंस एवं फायर ब्रिगेड समेत सभी इमरजेंसी सेवाओं के लिए शुरू की गयी इस डायल112 सेवा के दूसरे चरण के लिए गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय से प्रस्ताव मांगा है.

जरूरतों का आकलन कर रहा मुख्यालय

पुलिस मुख्यालय विस्तार से पहले जिला वार मानव बल और संसाधनों की जरूरत का आकलन कर रहा है. अनुमान के मुताबिक डायल 112 की सेवा के पूरे राज्य में विस्तार के लिए करीब 30 हजार मानव बल की आवश्यकत होगी. इसके अलावा 1200 चार पहिया वाहन व 500 मोटरसाइकिल की भी आवश्यकता जतायी गयी है. इसके लिए फिलहाल 400 गाड़ियां उपलब्ध हैं, जिसमें प्रत्येक वाहन के साथ एक चालक के अलावा पुलिस पदाधिकारी और दो जवानों को तैनात किया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग हाई स्कूल खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

समस्तीपुर/सरायरंजन : मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग हाई स्कूल खेल मैदान में सोमवार को…

44 मिनट ago

दलसिंहसराय में ‘महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट’ सीजन-11 का उद्घाटन, वैशाली ने पतैली को दो विकेट से हराया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में सोमवार को महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

12 घंटे ago