Bihar

बिहार में बड़ा रेल हादसा, कोयले से लदी मालगाड़ी के 53 डिब्बे पटरी से उतरे, ड्राइवर-गार्ड सुरक्षित

बिहार में फिर एकबार बड़ा रेल हादसा हुआ है। गया-धनबाद रूट पर गुरपा स्टेशन पर एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई। हादसे में गाडी के 58 में 53 डिब्बे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना आज यानी बुधवार सुबह 6 बजे की है। दरअसल, कोयला लोडेड मालगाड़ी का ब्रेक फेल हो गया, जिसके कारण बाद मालगाड़ी रेलवे ट्रैक के किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। इस दौरान कई पोल भी टूट गए।

जानकारी के मुताबिक़, मालगाड़ी कोडरमा स्टेशन से गया जा रही थी। लेकिन बीच में ही बड़ा हादसा हो गया। मालगाड़ी का ब्रेक फेल हो गया और 58 में 53 डिब्बों के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि ढलान ज्यादा थी, जिसके कारण मालगाड़ी तेज़ गति से चल रही थी। जब ब्रेक फेल हुआ तो ड्राइवर ने स्पीड कम कर दी। इसके बावजूद गुरपा स्टेशन के पास पहुंचते ही मालगाड़ी पटरी से उतर गई।

मालगाड़ी में अगले हिस्से में इंजन, एक बोगी और पिछले हिस्से के 5 बोगी में कोई क्षति नहीं पहुंची है। वहीं, दूसरी तरफ 53 डिब्बे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ड्राइवर और गार्ड भी सुरक्षित बताया जा रहा है। दुर्घटना के कारण आप और डाउन रेल खंड पर परिचालन रुक गया है। फिलहाल रेलवे के वरीय पदाधिकारी, मौके पर पहुंच रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

5 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

5 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

5 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

5 घंटे ago