Bihar

बिहार के लाल ने ब्रिटेन में दिखाया जलवा, PM ऋषि सुनक ने प्रज्ज्वल को कोर कमेटी में किया शामिल

देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद की धरती, सिवान की जीरादेई में जन्मे बिहार के लाल ने ब्रिटेन में अपना जलवा बिखेरने का काम किया है. जीरादेई प्रखण्ड के जमापुर गांव निवासी प्रज्ज्वल पाण्डेय भारतीय मूल के ब्रिटेन के पहले प्रधानमंत्री बने ऋषि सुनक (Rishi Sunak) की कोर कमिटी में शामिल किए गए हैं. उनकी इस उपलब्धि ने सिर्फ सिवान जिले का ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार का नाम रौशन किया है.

इसी वर्ष ऋषि सुनक जब पहली बार प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बने थे, तभी बिहार के प्रज्ज्वल को उनकी पार्टी ने मुख्य अभियान टीम में शामिल किया था. अब ऋषि सुनक जब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने हैं तो प्रज्जवल को उनकी कोर कमिटी में शामिल किया गया है.

गांव से है खास लगाव

वैसे तो प्रज्ज्वल बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड के सिंदरी में रहते थे, लेकिन उनका जन्म सिवान जिले के जीरादेई प्रखण्ड के जमापुर में हुआ था. वह राजेश पाण्डेय के पुत्र हैं, जिनकी गांव में अच्छी खासी पकड़ भी है. आज भी प्रज्ज्वल का अपने गांव से खास लगाव रहता है.

दिया था दमदार भाषण

महज 16 साल की उम्र में प्रज्ज्वल पाण्डेय ब्रिटेन के कंजरवेटिव पार्टी के सदस्य के रूप में शामिल हुए थे. इससे पहले वह 2019 में ही UK यूथ पार्लियामेंट के निर्वाचित सदस्य चुने गए थे. युवा संसद सदस्य के तौर पर ब्रिटेन की संसद में पहली बार उन्होंने भाषण दिया था, जिसके बाद वहां के लोग भी उनके फैन हो गए थे. उनकी बहन प्रांजल पाण्डेय कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से MBBS की पढ़ाई कर रही है.

आज भी अपनों को नहीं भूले प्रज्ज्वल

ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक (Rishi Sunak) के काफी करीबी कहे जाने वाले प्रज्ज्वल पाण्डेय (Prajjwal Pandey) के साथियों, परिजनों का कहना है कि वह शुरू से काफी होनहार छात्र रहे हैं. उनके रिश्तेदार विनीत कुमार द्विवेदी ने बताया कि इतने बड़े पद पर रहने के बाद भी जब भी वह भारत या कभी कभार अपने गांव आते हैं तो पहले की तरह ही लोगों से मिलते हैं. उनके रिश्तेदारों, सगे-संबंधियों का कहना है कि प्रज्ज्वल के भारतीय मूल के ब्रिटेन (Britain) प्रधानमंत्री की टीम में शामिल होना, ये हम लोगों के लिए और हमारे क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत गर्व की बात है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

3 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

9 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

10 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

10 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

10 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

11 घंटे ago