Bihar

बिहार के कई जिलों में बारिश की चेतावनी, दिवाली से पहले ठंड की हो सकती है एंट्री

एक सप्ताह में बिहार से मानसून की विदाई हो सकती है. वहीं दूसरी ओर यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि 12 से 13 अक्टूबर के बाद सुबह और शाम के समय ग्रामीण इलाकों में सिहरन महसूस होने लगेगी. यानी दिवाली के पहले ठंड की एंट्री हो सकती है. इधर, मौसम विभाग की ओर से बिहार के कई जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है.

बिहार के 16 जिलों में बारिश के साथ वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में रोहतास, कैमूर, बक्सर, गोपालगंज, सीवान, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, लखीसराय, बेगूसराय, वैशाली, पूर्णिया, सुपौल, जमुई, अररिया, किशनगंज शामिल हैं.

पटना मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि मानसून की ट्रफ लाइन फिलहाल आंध्र प्रदेश से लेकर उत्तर प्रदेश तक गुजर रही है. इसके कारण बड़े इलाके में बारिश की संभावना बनी हुई है. इसके कारण बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में अगले 24 घंटे तक हल्की वर्षा होने के आसार बन गए हैं.

सबसे अधिक वाल्मिकीनगर में हुई बारिश

मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार बुधवार से गुरुवार के बीच सबसे अधिक वाल्मिकीनगर में 149.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है. गौनाहा में 72.4 मिमी, पूर्णिया के अमौर में 41.8 मिमी, किशनगंज के ठाकुरगंज में 33.6 मिमी, दरभंगा में 33.4 मिमी, किशनगंज के बहादुरगंज में 32 मिमी, पश्चिम चंपारण के बगहा में 29 मिमी, वैशाली के महुआ में 25.4 मिमी, पश्चिम चंपारण के रामनगर में 22.4 मिमी, किशनगंज में 21.8 मिमी, सीवान के दरौली में 21 मिमी और गोपालगंज के भोर में 19.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में ‘महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट’ सीजन-11 का उद्घाटन, वैशाली ने पतैली को दो विकेट से हराया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में सोमवार को महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट…

33 मिनट ago

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

10 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

10 घंटे ago