बिहार के प्रशासनिक गलियारे से जुड़ी इस वक्त की एक सबसे बड़ी खबर बता रहे हैं। खबर यह है कि राज्य के 2 आईपीएस अधिकारियों को सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। गृह विभाग ने इससे जुड़ी अधिसूचना भी जारी कर दी है।
डीजीपी से जालसाजी के मामले में शामिल गया के एसएसपी रह चुके आदित्य कुमार को सरकार ने निलंबित कर दिया है। पिछले दिनों आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्णिया के एसपी दयाशंकर के ठिकानों पर छापेमारी हुई थी। इस मामले में अब एसपी दयाशंकर के ऊपर गाज गिर गई है और सरकार ने उन्हें भी सस्पेंड कर दिया है।
आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार को निलंबन अवधि में मुख्यालय से अटैच किया गया है। डीजीपी एसके सिंघल के साथ जालसाजी करने वाले अभिषेक अग्रवाल को आर्थिक अपराध इकाई ने गिरफ्तार किया था। आर्थिक अपराध इकाई ने इस मामले में अभिषेक अग्रवाल के अलावे आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार पर नकेल कस दी है।
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…