Bihar

बिहार के 20 जिलों के DM समेत 25 IAS अफसरों की ट्रेनिंग, 19 दिसंबर से मसूरी में 25 दिनों का प्रशिक्षण

बिहार के 20 जिलों के डीएम समेत 25 आईएएस अधिकारियों का एक साथ प्रशिक्षण होगा। इन सभी का 19 दिसंबर से 13 जनवरी 2023 तक मसूरी में लाल बहादुर शाष्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में थर्ड चरण का प्रशिक्षण होगा।इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने इन सभी आईएएस अधिकारियों को पत्र भेजा है।

20 डीएम समेत 25 अफसरों का होगा प्रशिक्षण 

कटिहार डीएम उदयन मिश्रा, मुंगेर डीएम नवीन कुमार, सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक अमित कुमार, मधुबनी डीएम अरविंद कुमार वर्मा, किशनगंज डीएम श्रीकांत शास्त्री, पश्चिम चंपारण डीएम कुंदन कुमार, नगर एवं आवास विभाग के अपर सचिव सुनील कुमार यादव ,सुपौल डीएम कौशल कुमार, अररिया डीएम इनायत खान, भागलपुर के डीएम सुब्रत कुमार सेन, सहरसा डीएम आनंद शर्मा।

कैमूर डीएम नवदीप शुक्ला, गोपालगंज डीएम नवल किशोर चौधरी, श्रम आयुक्त रंजीता, पथ निर्माण विभाग के अपर सचिव शैलजा शर्मा, रोहतास डीएम धर्मेंद्र कुमार, औरंगाबाद डीएम सौरभ जोरवाल, वैशाली डीएम यशपाल मीणा, सिवान डीएम अमित कुमार पांडेय, नवादा डीएम उदिता सिंह, बेगूसराय डीएम रोशन कुशवाहा, वित्त विभाग की संयुक्त सचिव अभिलाषा कुमारी शर्मा, मधेपुरा डीएम श्याम बिहारी मीणा, नालंदा डीएम शशांक शुभंकर और कृषि निदेशक आदित्य प्रकाश शामिल हैं.

इन सभी 25 अधिकारियों को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में 19 दिसंबर से 13 जनवरी 2023 तक मध्यकालीन सेवा प्रशिक्षण चरण थर्ड होगा। सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव कन्हैया लाल साह की तरफ से पत्र भेजा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

1 घंटा ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

7 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

8 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

8 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

9 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

9 घंटे ago