Bihar

बिहार: लड़कियों ने अपनी कॉपी में लिखी थी अश्‍लील बातें, प‍िता ने पूछा तो बोलीं-मास्‍टर साहब ने आज यही पढ़ाया है, अभिभावकों का जमकर हंगामा

बिहार के भागलपुर जिले में सुल्‍तानगंज प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर मध्य विद्यालय में स्कूल के छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों ने जमकर हंगामा कर दिया। कक्षा-6 की छात्राओं ने अभिभावकों से बताया कि अविनाश सर हमेशा गंदी-गंदी हरकतें करते हैं। कल श्यामपट पर अश्लील बातें लिखकर पढ़ाने लगे।

बता दें कि स्कूल में पदस्थ शिक्षक ने जो कुछ पढ़ाया उसे सारी बच्चियों ने कापी में नोट कर लिया। घर जाने पर जब बच्‍च‍ियों के परिजन ने कॉपी चेक किया तो पूछा यह क्‍या‍ लिखी हो, छात्राओं ने जवाब दिया आज तो स्‍कूल में मास्‍टर साहब ने यही पाठ पढ़ाया है। श्‍यामपट में यही लिखकर पढ़ाए हैं।

इसके बाद कुछ अन्‍य छात्राओं ने अभिभावकों ने इसकी सूचना हुई। सभी की कॉपी में कई दिनों से इसी सब तरह की बात लिखी हुई थी। गुस्‍से में काफी संख्‍या में अभिभावक अपने-अपने बच्‍चोंं के साथ स्‍कूल पहुंच गए। इसके बाद स्कूल हंगामा काट दिया। अपनी बच्चियों की कापी में कुछ अश्लील भाषाओं का प्रयोग देख अभिभावक कुपित थे। सारे अभिभावक एकजुट होकर विद्यालय पहुंचे। हंगामा करते हुए अभिभावक उक्त शिक्षक को स्कूल से हटाने और कठोर कार्रवाई करने की मांग करने लगे। हंगामा देखकर और भी भीड़ स्कूल में जमा होने लगी।

माहौल बिगड़ता देख आरोपित शिक्षक अविनाश कुमार स्कूल छोड़कर भाग गया। कक्षा-6 की छात्राओं ने बताया कि अविनाश सर हमेशा किताबों से हटकर पढ़ाते हैं। हम लोगों के साथ गंदी हरकतें करते हैं। पढ़ाने के दौरान अश्लील शब्दों का प्रयोग भी करते हैं। छात्राओं के अभिभावकों ने बताया कि जिस तरह से बच्चों की कापी में अश्लील भाषा लिखाई गई उससे बच्चों की मानसिकता पर गहरा असर पड़ेगा। ऐसी भाषा का प्रयोग एक शिक्षक को शोभा नहीं देता है। शिक्षक ही मर्यादा भूल रहे हैं।

गौरतलब है कि आरोपित शिक्षक अविनाश कुमार पर पहले भी बच्चों के साथ छेड़खानी के आरोप लग चुके हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि उसके स्थानांतरण को लेकर हम लोगों ने कई बार विभाग को अवगत कराया। इसके बावजूद विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।

शिक्षक अविनाश कुमार ने अपनी सफाई में कहा है कि प्रधानाध्यापक के निर्देश पर मैं बच्चों को विज्ञान पढ़ा रहा था। उसमें बच्चों के जन्मकाल से उसके विकास तक की वृहद जानकारी दी जा रही थी। मेरी ऐसी कोई भी मनसा नहीं थी जैसा अभिभावक और बच्चे समझ रहे हैं। गलत अर्थ निकालकर अभिभावक आरोप लगा रहे हैं।

शिक्षक अविनाश कुमार को तत्काल प्रभाव से मध्य विद्यालय दुधैला में स्थानांतरित कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपित शिक्षक पर विभागीय कार्रवाई के लिए भी पत्र लिखा जाएगा। –रेखा भारती, बीईओ”

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

7 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

20 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

20 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

20 घंटे ago