Bihar

बिहार में मिला 25 करोड़ रुपये का दुर्लभ दो मुंह वाला सांप, बेगूसराय कोर्ट में जज के सामने पेशी, जानिए पूरा मामला

दुर्लभ प्रजाति का दो मुंह वाला रेड सैंड बोआ प्रजाति का सांप मिला है। इस सांप का अंतरराष्ट्रीय मूल्य 25 करोड़ रुपए बताए जा रहे हैं। दरअसल, बरौनी प्रखंड के निंगा गांव में एक खेत से ये दुर्लभ प्रजाति का दो मुंह वाला सांप मिला। सांप मिलने की सूचना जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सतीश कुमार झा को दी गई। उन्होंने तुरंत संज्ञान लेते हुए वन विभाग को सूचित कर प्राधिकार बुलाया। स्नैक कैचर रंजीत दास को भी सांप के साथ बुलाया गया।

बेगूसराय के खेत में मिला दोमुंहा सांप

वन कर्मी प्राधिकार पहुंचकर उस दुर्लभ प्रजाति सांप को अपने साथ ले गए। वन विभाग के कर्मचारी ने बताया कि इस सांप को पटना के वन्य जीव संरक्षण विभाग को सौंपा जाएगा। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया सांप दुर्लभ प्रजाति का है। जो अधिकतर राजस्थान में मिलता है। इसका नाम रेड सैंड बोआ है, जिसे गांव में दोमुहां सांप कहा जाता हैं।

कोर्ट लाया गया 25 करोड़ का सांप

रेड सैंड बोआ सांप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 25 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस दुर्लभ प्रजाति सांप को देखने के लिए प्राधिकार में लोगों की भीड़ लग गई। लोग पहली बार इस तरह के सांप को देख रहे थे। सांप लगभग ढाई फीट लंबा था और गेहुंआ कलर का था।

पटना भेजा जाएगा दोमुंहा सांप

प्राधिकार के सचिव सतीश कुमार झा ने बताया कि इस तरह के सांप का प्रयोग तस्कर और तांत्रिक करते हैं। ये दुर्लभ प्रजाति का है, गूगल में सर्च करने पर इसकी कीमत 25 करोड़ रुपए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बताया जा रहा है। फिलहाल इसे संरक्षण के लिए वन विभाग को सौंपा गया, जिसके लिए पटना भेजा जाएगा।

खेत से कोर्ट तक की सांप की सफर

दरअसल, बरौनी के नींगा गांव के पैरा विधिक स्वयंसेवक मुकेंद्र पासवान ने एक ग्रामीण को दो मुंह वाला सांप को पकड़ते देखा था। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सतीश कुमार झा को दी। किसी तरह सांप को कोर्ट में लाने का निर्देश दिया गया। फिर स्वयंसेवक ने उस सांप को एक बड़े डिब्बे में डाल कर न्यायाधीश के सामने पेश किया। जायजा लेने के बाद वन विभाग को सूचना दी गई। तब आगे की कार्रवाई की गई।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

6 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

18 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

19 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

19 घंटे ago