Bihar

उपेंद्र कुशवाहा जब हाफपैंट पहनते होंगे तब से हमारा नीतीश कुमार से संबंध है: शिवानंद तिवारी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

राजद नेता शिवानंद तिवारी ने जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा से कहा है कि जिस समय वे हाफपैंट पहनते होंगे उस समय से हमारा नीतीश कुमार से संबंध है। इतने दिनों में क्या-क्या नीतीश कुमार से बात हुई है, क्या-क्या सपना देखा है, क्या-क्या झगड़ा हुआ है, उन्हें क्या पता है? नीतीश कुमार से मेरा चार दिन का संबंध नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि जिस प्रकार से मुझे अपनी बात करने का अधिकार है तो उपेंद्र कुशवाहा को भी अपनी बात कहने का अधिकार है। मुझे किसी से इस पर कोई शिकायत नहीं है।

तिवारी ने कहा कि आज की राजनीति में लोगों का पैर कब्र में रहता है, लेकिन उनकी इच्छा कुछ बनने की रहती है। पर नीतीश कुमार अलग हैं। वे कहते हैं कि उनकी कोई इच्छा नहीं है। हम आगे बढ़ाना चाहते हैं। मैंने भी उनकी इन्हीं बातों का जिक्र किया था। मैंने उनकी बातों को स्वागत योग्य बताया है। नीतीश कुमार 1977 और 1980 का चुनाव हार गए थे। वर्ष 1985 में चुनाव जीते।

उन्होंने कहा कि ये वह दौर था जब नीतीश और वो संघर्ष का भुंजा फांककर रहते थे। उसी दौरान कई तरह की बात हुई थी। यह बात भी हुई थी कि जब रिटायर होंगे तो आश्रम खोला जाएगा। बड़ी लाइब्रेरी होगी, गेस्ट हाउस होगा। वहां पॉलिटिकल वर्कर आएंगे तो वैचारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

दरअसल, बुधवार को राजद राज्य परिषद की बैठक में तिवारी ने कहा था कि 2025 में नीतीश कुमार आश्रम खोलें और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाएं। इसके बाद कुशवाहा ने नाराजगी प्रकट करते हुए जोरदार हमला बोला था और उन्हें ही दूसरा आश्रम खोजने की नसीहत दे डाली थी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

4 घंटे ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

4 घंटे ago

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

6 घंटे ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

9 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

19 घंटे ago