Bihar

सोनू सूद बिहार का लिट्टी-चोखा चखने को इतने बेताब थे कि पटना एयरपोर्ट के बाहर ही गाड़ी की छत पर बैठकर खाने लगे

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद अपनी दरियादिली के लिए लोगों के बीच खासे मशहूर हैं। बिहार की राजधानी पटना में उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला। वे बिहार का प्रसिद्ध व्यंजन लिट्टी-चोखा चखने को इतने बेताब थे कि पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने कार की छत पर ही इसका स्वाद ले लिया। सोनू सूद के स्वागत में सैकड़ों लोग एयरपोर्ट के बाहर जमा हुए। उनका लिट्टी-चोखा खाने का अंदाज फैंस को काफी पसंद आया।

जानकारी के मुताबिक एक्टर और समाजसेवी सोनू सूद बुधवार को विमान के जरिए पटना पहुंचे। उनका बापू सभागार में आयोजित एक फैशन शो में शिरकत करने का कार्यक्रम भी हुआ। पटना एयरपोर्ट पर उतरने के बाद ही उन्होंने लिट्टी-चोखा का स्वाद लेना चाहा। जब लिट्टी-चोखा सामने आया तो वे खुद को रोक नहीं पाए और एयरपोर्ट के बाहर कार की छत पर ही उस पर टूट पड़े।

पटना एयरपोर्ट पर सोनू सूद के सैकड़ों की संख्या में समर्थक जुटे। उन्होंने कार पर खड़े होकर सभी का अभिवादन किया। बता दें कि न्यू स्टार फैशन क्लब ने द फैंस ऑफ पाटलीपुत्रा सीजन 3 का आयोजन किया है। सोनू सूद इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पहुंचे। उनका ज्ञान स्थली हाई स्कूल संपतचक बैरिया में स्कूली बच्चों के कार्यक्रम को देखने का भी प्रोग्राम है।

युवाओं में दिखा खास उत्साह

सोनू सूद को लेकर बिहार के युवाओं में गजब का जलवा देखने को मिला है। एयरपोर्ट पर उनके एक फैन ने उनसे बॉडी बिल्डिंग के टिप्स के बारे में पूछा तो सोनू ने उसका जवाब अपनी खुबसूरत मुस्कान से दिया। समय-समय पर सोनू सूद सोशल मीडिया के माध्यम से गरीब लोगों की मदद करते नजर आए हैं। कोरोना लॉकडाउन में उनकी दरियादिली को पूरी दुनिया ने देखा था।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

3 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

16 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

17 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

17 घंटे ago