Categories: BiharNEWS

बेगूसराय गो’लीकांड: सनकी शू’टर्स की तलाश में समस्तीपुर, पटना समेत 6 जिलों में अलर्ट, जगह-जगह नाकाबंदी और छापेमारी

बेगूसराय जिले में सनकी शूटर्स द्वारा अंधाधुंध फायरिंग के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय ने पटना समेत 6 जिलों में अलर्ट जारी किया है। बेगूसराय और पटना के अलावा समस्तीपुर, खगड़िया, नालंदा और लखीसराय जिले की सीमाओं पर नाकाबंदी की गई है। इन जिलों की पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर बाइक सवार अपराधियों की तलाश में जुटी है। बेगूसराय की सीमाओं को सील कर दिया गया है।

सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार दो अपराधियों की तस्वीर मिली है। हालांकि, अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। बेगूसराय जिले में एनएच 28 पर मंगलवार शाम बाइक सवार अपराधियों ने 30 किलोमीटर तक गोलीबारी की, जिसमें एक की मौत हो गई और 9 अन्य लोग घायल हुए।

अपराधियों ने बेगूसराय जिले के फुलवरिया, बछवाड़ा, तेघड़ा और थाना चकिया क्षेत्र में फायरिंग कर दहशत फैलाई। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने देर रात बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं, पटना निवासी तीन युवकों समेत नौ लोगों को गोली लगी है। सभी का इलाज बेगूसराय स्थित सदर अस्पताल और निजी अस्पतालों में चल रहा है। घायलों की स्थित खतरे से बाहर बताई गई है। 6 जिलों में नाकाबंदी कर अपराधियों की तलाश की जा रही है। पटना के ग्रामीण इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस मुख्यालय के मुताबिक मृतक चंदन कुमार बेगूसराय जिले के बरौनी का रहने वाला था। रंजीत कुमार (25 वर्ष) निवासी थाना घोसवरी पटना, विशाल कुमार (27 वर्ष) बाढ़ पटना, प्रशांत कुमार रजक (35 वर्ष) मरांची, जिला पटना को गोली लगी है। इसके अलावा रोहित कुमार, उंचा टोल, थाना-फुलवरिया, गौरव कुमार (23 वर्ष) तियाय, दीपक चौधरी (22 वर्ष) रघुनंदनपुर थाना तियाय ओपी, अमरजीत दास (40 वर्ष) बरौनी फ्लैग, भरत यादव (45 वर्ष) कसहा थाना-चकिया ओपी और अमरजीत कुमार उर्फ जीतू (20 वर्ष) मल्हिपुर वीरपुर टोला थाना-चकिया ओपी गोली लगने से जख्मी हो गए।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: घूसखोर महिला अफसर निगरानी की जाल में फंसी, नालंदा में BPRO को 12 हजार लेते रंगे हाथ धराई

बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…

2 घंटे ago

बिहार में समृद्धि यात्रा 4.0 खत्म, अब 5.0 का ऐलान; राज्‍यसभा जाने से पहले इन जिलों का करेंगे दौरा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुचर्चित समृद्धि यात्रा का चौथा चरण आज समाप्त हो…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में टेक्नीशियन के भरोसे चल रही पैथोलॉजी व्यवस्था, पैथोलॉजिस्ट की ड्यूटी अन्य विभागों में लगी

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों के लिए करीब 52 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की…

5 घंटे ago

बिहार: शराब जब्ती पर आपस में भिड़े दो विभाग, एक्साइज और रेल पुलिस के बीच मारपीट में कई जख्मी

बिहार के कटिहार जिले में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान दो…

5 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार बदमाश मुंशी गिरफ्तार, एक का हो चुका है एनकाउंटर, दो अन्य कुख्यात की तलाश जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…

7 घंटे ago

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

9 घंटे ago