बिहार के गया में भ्रष्ट सीओ को गिरफ्तार किया गया है। दाखिल खारिज कराने के नाम पर यह घूस के तौर पर रुपये मांग रहा था। इसकी शिकायत निगरानी पटना में की गई थी, जिसके बाद निगरानी की टीम ने छापेमारी कर रिश्वतखोर सीओ विनोद कुमार चौधरी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति से जमीन की दाखिल खारिज कराने के नाम पर खिजरसराय सीओ के द्वारा नकदी की मांग की गई थी। इसके बाद इसकी शिकायत पीड़ित ने निगरानी में दर्ज कराई थी। शिकायत के सत्यापन के बाद बुधवार को निगरानी की टीम पहुंची। इसके बाद गया जिले के खिजरसराय प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय से सीओ विनोद कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया। निगरानी ने रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथ भ्रष्ट सीओ को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद टीम उसे साथ लेकर पटना लौट गई।
रंगे हाथ हुई सीओ की गिरफ्तारी
इस संबंध में निगरानी डीएसपी सागर कुमार ने बताया कि 15 हजार की राशि के साथ रंगे हाथ घूसखोर सीओ विनोद कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। यह गया जिले के खिजरसराय अंचल में पोस्टेड हैं। गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई निगरानी की टीम के द्वारा की जा रही है।
मंगलवार को आवास सहायक की हुई थी गिरफ्तारी
गौरतलब है कि गया जिले में भ्रष्ट सरकारी रहनुमा की कोई कमी नहीं है। नतीजतन आए दिन रिश्वत लेते अफसरों को निगरानी की टीम गिरफ्तार कर रही है। लगातार गिरफ्तारियां होने के बावजूद रिश्वत लेने का मामला थम नहीं रहा। मंगलवार को ही इमामगंज प्रखंड मुख्यालय के मंझौली पंचायत के आवास सहायक मनीष रंजन को निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद बुधवार को खिजरसराय अंचल के सीओ विनोद कुमार चौधरी की गिरफ्तारी निगरानी की टीम ने की है।
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…
समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…