Bihar

बिहार: रिटायरमेंट से पहले सिविल सर्जन ने परिवार को किया मलामाल, बेटा-बहू, पत्नी समेत कई रिश्तेदारों को दिया टेंडर

बिहार के पूर्णिया सिविल सर्जन डॉ एसके वर्मा सरकारी पद का दुरुपयोग करने से जुड़े एक गंभीर मामले में घिरते दिखाई दे रहे हैं. एक कहावत है कि ‘सैंया भए कोतल, अब डर काहे का’, इसी तर्ज पर सीएस ने न सिर्फ अपने बेटे, बहु बल्कि कई अन्य करीबी रिश्तेदारों के नाम पर कंपनी बनाकर सदर अस्पताल के दवा की खरीददारी नियमों को ताक पर रखकर की है.

गंभीर मामले में घिरते दिख रहे सीएस:

दरअसल इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पूर्णिया प्रमंडलीय आयुक्त गोरखनाथ ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद जो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई, उसने सरकारी महकमे में हड़कंप मचा दिया. जांच में यह बात सामने आई है की दो वर्षों से सीएस के रूप में काम करते हुए एसके वर्मा ने कई निविदा अपने रिश्तेदारों के नाम की कंपनी से की.

सीएस पर पद का दुरुपयोग का आरोप:

सीएस ने कंपनी के नाम से न केवल निविदा गिरवाया बल्कि, उस निविदा को स्वीकृत कर उससे खरीददारी भी की. जिस तरह से नियमों को ताक पर रखकर खरीददारी की गयी है, उसे देखकर पूर्णिया आयुक्त भी दंग रह गए. इसके बाद आयुक्त ने तत्काल तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर इस मामले में पूर्णिया के जिलाधिकारी से तीन दिनों के अंदर रिपोर्ट मांगी है. जांच में खुलासा हुआ की क्लोरिस नामक कंपनी जिसका अनुबंध सीएस के पुत्र के नाम से दिया गया है.

आयुक्त के निरीक्षण के दौरान उजागर हुआ मामला:

निरीक्षण के दौरान यह बात भी सामने आई की सीएस ने नियमों को ताक पर रखकर अपने बेटे बहूं और पत्नी के अलावा कई रिश्तेदारों के नाम से दवा की खरीददारी की. जांच में पर्दाफाश हुआ कि बाढ़ के दौरान लाइमन पाउडर और हेलोजन टैबलेट की बड़ी खेप सीएस द्वारा खरीदी गयी. इसके लिए तीन निविदा दाताओं ने निविदा डाली. इसमें क्लोरिस डाटा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, दूसरी कंपनी अमराग इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड और तीसरा निविदादाता प्रीति इंटर प्राइजेज ने डाला था.

रिश्तेदार के कंपनी से खरीदी दवा:

सबसे हैरत की बात यह है की यह तीनों ही कंपनी सीएम के परिजनों और रिश्तेदारों के नाम से है. दिखावे के लिए तीन निविदा डालकर प्रीति इंटर प्राइजेज के नाम से निविदा स्वीकृत कर ली गयी. इस मामले में चौंकाने वाली जानकारी यह भी सामने आई की क्लोरिस इंटर प्राइजेज उपकरण की आपूर्ति करने वाली एजेंसी है, लेकिन उसने दवा की निविदा में भी भाग लिया. अमरग कंपनी सीएस बनने के बाद अपने बेटे के नाम से बनाई.

अमन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड सिविल सर्जन एसके वर्मा ने पूर्णिया सीएस का पदभार संभालने के कुछ दिनों बाद ही बनाया. इस कंपनी का निर्माण 22 मई 2021 को सीएस ने अपने बेटे के नाम से बनाया. इस कंपनी के बनाने को लेकर जो पता दिया गया है. वह है कमरा नंबर तीन अस्पताल रोड पूर्णिया है. इस कपंनी के प्रोपराइटर अमन वर्मा और रागिनी वर्मा है. इस कंपनी को उद्योग विभाग द्वारा जो पहचान संख्या उपलब्ध कराई गयी वह यू 85100 बीआर 2021 पीटीसी 052131 है.

आयुक्त ने दिए जांच के आदेश:

आयुक्त की जांच में खुलासा हुआ है की वितीय वर्ष 2021-22 नीति आयोग आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य संबंधी मशीन उपकरण एवं उपस्कर की आपूर्ति के लिए निविदा निकाली गयी. इसके तहत मोबाइल, बाइक, एम्बुलेंस एवं उसके साथ ट्राली का क्रय किया जाना था. ट्राली की खरीददारी क्लोरिस डाटा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है. इसके प्राधिकृत संवेदक अमन वर्मा हैं, जो रिश्ते में सिविल सर्जन एसके वर्मा के बेटे हैं.

सीएस के बेटे के नाम से है कंपनी:

सबसे हैरत की बात यह है की इसमें दो लोगों ने ही निविदा डाली लेकिन इसमें से सीएस ने अपने बेटे की कंपनी के नाम निविदा को स्वीकृत करने हुए आपूर्ति आदेश दे दिया. फिलहाल सरकारी पद के दुरुपयोग से जुड़े इस मामले के सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मची है.

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

3 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

5 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

10 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

11 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

11 घंटे ago