Categories: BiharNEWS

बिहार: होटल में 1000 रुपये देकर गंदा काम…रेड में 22 लड़के-लड़कियां गिरफ्तार, स्कूल ड्रेस में भी लड़कियां मिलीं

बिहार के जहानाबाद जिले के 2 होटलों में गंदा काम चल रहा था। पुलिस ने रेड मारी तो 22 लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। पुलिस जब रेड मारने पहुंची तो इन कपल्स ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कड़ी मशक्कत और रिक्वेस्ट के बाद दरवाजा खुला। पुलिस ने अंदर देख तो होश उड़ गए। यहां कमरों में अय्याशी का सारा सामान पड़ा था।

सोमवार को पुलिस ने गुप्त सूचना पर ये कार्रवाई की है। कोर्ट होल्ट के पास शिव सत्य और ओमकारा रेस्ट हाउस में गंदा काम चल रहा था। पुलिस ने छापेमारी की तो 12 लड़की और 11 लड़की पकड़ाए। इनमें से कुछ आपत्तिजनक हालत में थे।

चौंकाने वाली बात तो यह है कि कुछ लड़की स्कूल ड्रेस में थी। एक लड़के ने बताया कि एक हजार रुपए का रेट फिक्स था। होटल संचालक यह रुपए लेता था। पुलिस टीम इनसे पूछताछ कर रही है। खुलासे के बाद मोहल्ले के लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि पिछले 3 साल से गंदा काम चल रहा था।

मामले में जहानाबाद के एसडीपीओ ​​​​​अशोक कुमार पांडे ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस रेस्ट हाउस में गलत तरीके से गंदा काम हो रहा है। इसी सूचना के आधार पर सोमवार को रेस्ट हाउस में छापेमारी की गई। यहां 12 लड़कियां 11 लड़के को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया।

पुलिस का कहना है कि ये इतने बड़े पैमाने पर चल रहा होगा इसका अनुमान नहीं था। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 3 साल से इस होटल में धंधा चल रहा था। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुट गई है।

लोगों का कहना है कि होटल संचालक के खिलाफ कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और होटल संचालक की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: खनन विभाग का डाटा ऑपरेटर 50000 का घूस लेते गिरफ्तार, कई अधिकारी-कर्मचारी फरार

बिहार में निगरानी विभाग (Vigilance Department) ने भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की…

5 मिनट ago

मॉडिफाइड बाइक और तेज आवाज वाले साइलेंसर पर समस्तीपुर पुलिस की छापेमारी, तीन बाइक जब्त

समस्तीपुर : जिले में मॉडिफाइड मोटरसाइकिलों, तेज आवाज वाले साइलेंसर और ताजपुर - बख्तियारपुर फोरलेन…

3 घंटे ago

समता पार्टी के संस्थापक सदस्य शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

समस्तीपुर : समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस…

5 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में सफल सिजेरियन के साथ प्रसव सेवा का शुभारंभ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल…

10 घंटे ago

अपहरण की प्राथमिकी के बीच युवती खुद पहुंची कल्याणपुर थाने, पुलिस ने दर्ज किया बयान, जानें युवती ने क्या बताया…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीया एक युवती के कथित…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के शहीद सीताराम यादव के पुत्र की शिक्षा का जिम्मा उठाएंगे होली मिशन स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. धर्मांश रंजन

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार एवं होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के…

14 घंटे ago