बिहार के जहानाबाद जिले के 2 होटलों में गंदा काम चल रहा था। पुलिस ने रेड मारी तो 22 लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। पुलिस जब रेड मारने पहुंची तो इन कपल्स ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कड़ी मशक्कत और रिक्वेस्ट के बाद दरवाजा खुला। पुलिस ने अंदर देख तो होश उड़ गए। यहां कमरों में अय्याशी का सारा सामान पड़ा था।
सोमवार को पुलिस ने गुप्त सूचना पर ये कार्रवाई की है। कोर्ट होल्ट के पास शिव सत्य और ओमकारा रेस्ट हाउस में गंदा काम चल रहा था। पुलिस ने छापेमारी की तो 12 लड़की और 11 लड़की पकड़ाए। इनमें से कुछ आपत्तिजनक हालत में थे।
चौंकाने वाली बात तो यह है कि कुछ लड़की स्कूल ड्रेस में थी। एक लड़के ने बताया कि एक हजार रुपए का रेट फिक्स था। होटल संचालक यह रुपए लेता था। पुलिस टीम इनसे पूछताछ कर रही है। खुलासे के बाद मोहल्ले के लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि पिछले 3 साल से गंदा काम चल रहा था।
मामले में जहानाबाद के एसडीपीओ अशोक कुमार पांडे ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस रेस्ट हाउस में गलत तरीके से गंदा काम हो रहा है। इसी सूचना के आधार पर सोमवार को रेस्ट हाउस में छापेमारी की गई। यहां 12 लड़कियां 11 लड़के को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया।
पुलिस का कहना है कि ये इतने बड़े पैमाने पर चल रहा होगा इसका अनुमान नहीं था। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 3 साल से इस होटल में धंधा चल रहा था। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुट गई है।
लोगों का कहना है कि होटल संचालक के खिलाफ कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और होटल संचालक की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे।
समस्तीपुर : जिले में मॉडिफाइड मोटरसाइकिलों, तेज आवाज वाले साइलेंसर और ताजपुर - बख्तियारपुर फोरलेन…
समस्तीपुर : समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीया एक युवती के कथित…
समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार एवं होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में बीते 17 फरवरी की शाम लोजपा (रा)…