बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड के सोहागपुर गांव में आजादी के 75 साल बाद पहली बार किसी युवक को सरकारी नौकरी मिली है. इसे लेकर ग्रामीणों में काफी खुशी है. पूरे गांव में आज तक किसी काे सरकारी नौकरी नहीं मिली थी. गांव के युवक राकेश कुमार ने इस मिथक को तोड़ कर अब सरकारी शिक्षक बन गए हैं. राकेश की नियुक्ति जिले के तुर्की के प्राथमिक विद्यालय बरकुरवा में हुई है. आठ सितंबर काे नियुक्ति पत्र मिला है. वे अब बच्चों को शिक्षा देंगे.
साेहागपुर गांव में पहली बार लगी सरकारी नौकरी:
यह गांव लगभग दो हजार लोगों की आबादी वाला है. आज तक किसी को सरकारी सेवक बनने में सफलता नहीं मिली थी. गांव के राम लाल चौधरी के पुत्र राकेश कुमार ने अपनी सच्ची लगन और मेहनत के बदौलत मुकाम हासिल कर दिखाया. गांव में प्रारंभिक शिक्षा लेने के बाद दरभंगा यूनिवर्सिटी से एमकॉम किया. उसके बाद राजस्थान से B.Ed की परीक्षा पास की. जिसके बाद बिहार में शिक्षक पात्रता परीक्षा हुई, जिसमें उसे सफलता हासिल की.
राकेश ने बताया कि काफी संघर्ष करना पड़ा. पिता की मौत के बाद ट्यूशन पढ़ाकर अपनी पढ़ाई पूरी की. उसके बाद परीक्षा की तैयारी करनी शुरू की. राकेश की सफलता की बात सुनकर स्थानीय लोग भी काफी खुश हैं. गांव वालों का कहना है कि गांव का यह पहला लड़का है जो अपनी मेहनत और लगन की बदौलत आजादी के 75 साल बाद नौकरी हासिल की है. अपने गांव का नाम रोशन किया है. गांव के युवा और बच्चों को राकेश से सीख लेने की जरूरत है. सच्ची लगन और मेहनत से पढ़ाई करने पर सफलता मिलती है.
“हमारे गांव में लगभग 2000 लोगों की आबादी है लेकिन आज तक किसी को सरकारी नौकरी नहीं मिली. मैंने गांव में ही पढ़ाई की. बाद में दरभंगा यूनिवर्सिटी से एम. कॉम किया और उसके बाद राजस्थान से बीएड की परीक्षा पास की. जिसके बाद बिहार में शिक्षक पात्रता परीक्षा हुई और उसमें मैं सफल रहा. पिताजी की मृत्यु के बाद ट्यूशन पढ़ाकर पढ़ाई और तैयारी की”– राकेश कुमार, शिक्षक
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…