बिहार में अब घर तक ऑनलाइन मंगाए हर गांव और कस्बे का नक्शा, इस वेबसाइट पर स्टेप-बाइ-स्टेप करें अप्लाई

अब राज्य के नागरिक अपने गांव और कस्बे का नक्शा आनलाइन मंगा सकते हैं। इसके लिए उन्हें सामान्य शुल्क का भुगतान करना होगा। डाक विभाग स्पीड पोस्ट के माध्यम से घर इसे पहुंचा देगा। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता ने मंगलवार को नक्शे की डोर स्टेप डिलीवरी योजना की शुरुआत की। विभाग तीन साल से इस काम में लगा था। मेहता ने कहा कि घर तक नक्शा पहुंचाने वाला बिहार इस देश का पहला राज्य बन गया है। डिजीटल नक्शे से जमीन विवाद को सुलझाने में मदद मिलेगी। इस मौके पर विभाग के अपर मुख्य सचिव, ब्रजेश मेहरोत्रा, भू-अभिलेख एवं परिमाप के निदेशक जय सिंह, उप निदेशक, सईदा खातून सहित प्रोग्रामर कुणाल किशोर, प्रिंस कुमार एवं मो0 अली उपस्थित थे।

कैसे मिलेगा नक्शा

आनलाइन नक्शा मंगाने के लिए निदेशालय के वेबसाइट dlrs.bihar.gov.in पर जाकर डोर स्टेप डिलीवरी पर क्लिक करना होगा। इसके बाद मिल रहे निदेशों का पालन करते हुए अपने मौजे के नक्शा का आर्डर और उसका आनलाइन पेमेंट करना होगा। एक शीट के  नक्शा के लिए 285 रुपये का भुगतान करना होगा। इसमें कंटेनर का शुल्क और डाक व्यय शामिल है। एक बार में एक कंटेनर में पांच शीट का आर्डर किया जा सकता है।

कूट के मजबूत डिब्बे

नक्शा भेजने के लिए कूट के गोल और मजबूत डिब्बे बनाए गए हैं। डाक विभाग ने इसके लिए पांच लाख बार कोड का आवंटन बिहार सर्वेक्षण कार्यालय, गुलजारबाग को किया है। हरेक कंटेनर पर बार कोड जेनेरेटेड स्टिकर लगाया जाना है। डाक चार्ज नक्शे के वजन के मुताबिक देय होगा।

कितना उपलब्ध है

आम लोग बिहार सर्वेक्षण कार्यालय गुलजारबाग में उपलब्ध कुल एक लाख, 35 हजार, 865 नक्शों को आनलाइन मंगा सकते हैं। इसमें सबसे अधिक 73, 086 नक्शे कैडस्टल सर्वे से संबंधित हैं। रिविजन सर्वे से संबंधित नक्शों की संख्या 49,711 है जबकि चकबंदी के नक्शों की कुल संख्या 7821 है। सर्वेक्षण कार्यालय, गुलजारबाग में बिहार के अंचलों, जिलों एवं इरीगेशन मैप भी उपलब्ध हैं। कैडेस्ट्रल एवं रिविजनल नगरपालिका मैप भी निर्धारित शुल्क देकर मंगाया जा सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

गोवा में दर्ज दु’ष्कर्म के मामले में समस्तीपुर से किशोर विधि-विरुद्ध, मुफ्फसिल पुलिस के सहयोग से गांव में की गई छापेमारी

समस्तीपुर : गोवा में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले की…

4 घंटे ago

BRB कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार का बैग गिरा, जरूरी कागजात खोये

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार…

5 घंटे ago

75 लीटर देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 75…

6 घंटे ago

DRM चौक के पास मगरदही मोहल्ले में महिला रेलकर्मी से चेन छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही मोहल्ले में डीआरएम चौक के पास स्थित काली…

7 घंटे ago

समस्तीपुर की दो बहनों का कमाल; बड़ी बहन प्राची ने UPSC में हासिल की थी 28वीं रैंक, अब छोटी बहन प्रज्ञा वैज्ञानिक बनने की राह पर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड स्थित तेलनी गांव की दो सगी बहनों ने…

13 घंटे ago