Categories: BiharNEWS

रात के अंधेरे में नीतीश से मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर, 2 घंटे तक बंद कमरे में हुई गुप्त बातचीत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish kumar) बीजेपी (BJP) को छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के साथ महागठबंधन की सरकार बनाने के बाद अब जोर-शोर से मिशन 2024 की तैयारियों में जुटे हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने दिल्ली का दौरा किया था और कई विपक्षी दलों के नेताओं के साथ मुलाकात की थी। इस बीच कल शाम नीतीश कुमार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की मुलाकात हुई। इन दोनों के बीच करीब दो घंटे तक मुख्यमंत्री आवास में बातचीत हुई। इस मुलाकात के दौरान पवन वर्मा भी साथ थे। बताया जाता है कि प्रशांत किशोर को साथ लाने की जिम्मेदारी पवन वर्मा को दी गई थी।

नीतीश को बताया था फेविकॉल’ का ब्रांड एंबेसडर

हालांकि इससे पहले प्रशांत किशोर अपने बयानों में नीतीश कुमार पर लगातार हमले कर रहे थे। प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के बारे में कहा था कि उन्हें ‘फेविकॉल’ का ब्रांड एंबेसडर होना चाहिए। प्रशांत किशोर ने कहा था- ‘अगर फेविकॉल कंपनी वाले मुझसे मिलेंगे तो मैं उनको सलाह दूंगा कि नीतीश कुमार को अपना ब्रांड एंबेसडर बना लें। किसी की भी सरकार हो लेकिन वह कुर्सी से चिपके हुए रहते हैं।’

इस बात की गारंटी कोई नहीं दे सकता कि नीतीश फिर से इधर-उधर नहीं होंगे

वहीं एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अगला विधानसभा चुनाव भी मौजूदा फॉर्मेशन में नहीं लड़ा जाएगा, यानी कि महागठबंधन के घटक दल एक साथ नहीं रह जाएंगे। प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि इस बात की गारंटी कोई नहीं

बिहार में सियासी बदलाव का असर राष्ट्रीय राजनीति पर नहीं पड़ेगा

जब प्रशांत किशोर से पूछा गया कि क्या देश की राजनीति पर बिहार में हुई सियासी घटनाओं का असर होगा, उन्होंने कहा, ‘मेरे ख्याल से ऐसा नहीं होगा। यह एक राज्य विशेष में हुई घटना है। इसका असर बिहार तक सीमित होना चाहिए। राष्ट्रीय राजनीति पर इसका कोई बड़ा असर पड़ेगा, ऐसा मैं नहीं मानता। मैं अपनी राजनीतिक समझ के आधार पर इतना जरूर कह सकता हूं कि बिहार में अगला विधानसभा चुनाव इस फॉर्मेशन में नहीं होगा। मतलब कि एक तरफ बीजेपी और दूसरी तरफ महागठबंधन के 7 दल, अगला विधानसभा चुनाव ऐसे नहीं होगा।’

पहले भी पलट चुके हैं नीतीश कुमार

यह पूछे जाने पर कि क्या नीतीश कुमार फिर से इधर-उधर हो सकते हैं, उन्होंने कहा, ‘बिल्कुल हो सकते हैं। इसमें संदेह की क्या बात है? आज बिहार में कौन इस बात की गारंटी ले सकता है कि नीतीश कुमार इधर-उधर नहीं हो सकते। मैं यह नहीं कह रहा कि वह होंगे, लेकिन इस बात की भी गारंटी कोई नहीं ले सकता कि नीतीश इधर-उधर नहीं होंगे। यहां तक कि खुद नीतीश कुमार ने भी नहीं कहा कि कुछ भी हो जाए मैं इधर-उधर नहीं करूंगा। पहले वह ऐसा कहके भी पलट चुके हैं, हालांकि वह अलग बात है।’

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में बसेंगे नए शहर! घर से लेकर सड़क और कनेक्टिविटी तक, एक्सपर्ट बनाएंगे पूरा प्लान

बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…

3 घंटे ago

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

10 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

11 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

12 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

19 घंटे ago