बिहार: नर्स द्वारा नस की जगह आर्टरी में इंजेक्शन देने कारण काटना पड़ा युवती का हाथ, शादी भी टूट गई

इलाज में जरा सी लापरवाही कितनी घातक साबित हो सकती है. इसकी बानगी पटना में देखने को मिली. यहां 20 वर्षीय युवती का गलत इलाज के कारण हाथ काटना पड़ गया है. युवती के परिजनों ने कंकड़बाग स्थित महावीर आरोग्य संस्थान की मान्यता रद्द करने के लिए और युवती को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कोर्ट का रुख किया है. परिजनों ने महावीर आरोग्य संस्थान की मान्यता रद्द करने के लिए आईएमए को भी आवेदन दिया है. रेखा मूल रूप से शिवहर जिला की रहने वाली है.

क्या है मामलाः

युवती की चचेरी बहन रोशनी ने बताया कि उनकी बहन रेखा के कान में तकलीफ थी. एक छोटी सर्जरी करानी थी. इसके लिए वह महावीर आरोग्य संस्थान में गई. 11 जुलाई को कान का ऑपरेशन किया गया. उसके बाद वहां के एक डॉक्टर की प्रिस्क्राइब की हुई इंजेक्शन को एक नर्स ने लगा दिया. इसके बाद उनकी बहन रेखा के बांए हाथ में तकलीफ होने लगी. हाथ का रंग हरा पड़ने लगा और हाथ सही से काम नहीं कर रहा था. इसके बाद उन लोगों ने वहां की नर्स और डॉक्टरों को इस बात की शिकायत की लेकिन किसी ने भी नहीं सुनी. डॉक्टरों ने उन लोगों के कंप्लेन के बाद भी उसके हाथ को नहीं देखा और काफी समय बाद जब डॉक्टरों ने देखा तो कहा कि यह ठीक हो जाएगा, लेकिन इंजेक्शन लगने के बाद से ही उनकी बहन रेखा काफी तकलीफ में थी.

कई अस्पतालों ने किया अनदेखाः

रोशनी ने बताया कि उनकी बहन की तकलीफ जब ज्यादा बढ़ गई तो अस्पताल ने आईजीआईएमएस रेफर कर दिया, लेकिन वहां उन्हें एडमिट नहीं किया गया. इसके बाद एक निजी अस्पताल में दिखाया तो डॉक्टरों ने कहा कि हाथ काटना पड़ेगा. इसके बाद वह सभी दिल्ली एम्स गए. वहां भी कुछ इलाज नहीं हुआ, फिर वापस लौट कर तकलीफ बढ़ने पर पीएमसीएच भी लेकर गए, लेकिन वहां आईसीयू में बेड खाली नहीं होने की वजह से एडमिट नहीं किया गया और डॉक्टर ने कहा कि उनकी बहन को नहीं बचाया जा सकेगा.

रेखा की तबीयत जब अधिक बिगड़ गई तब पटना के मेदांता अस्पताल में एडमिट कराया गया. वहां चिकित्सकों की टीम ने कोहनी के ऊपर से हाथ काट कर उनकी बहन की जान को बचाया. जिसके बाद युवती की नवंबर महीने में होने वाली शादी भी टूट गई. रेखा के तीन भाई और तीन बहनें हैं. वहीं, उसके पिता पिछले 18 साल से मानसिक रूप से विकलांग हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

6 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

6 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

6 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

7 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

14 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

21 घंटे ago