Bihar

अब बिहार के भागलपुर में चलती ट्रेन से मोबाइल चोर को लोगों ने पकड़ा, 5 किमी तक खिड़की से लटकाए रखा, बेगूसराय से भी सामने आयी थी ऐसी घटना

बिहार का एक वीडियो हाल में ही वायरल हुआ था जिसमें ट्रेन के अंदर बैठे यात्री से छिनतई की कोशिश में एक चोर पकड़ा गया था. ट्रेन की खिड़की के अंदर उसका हाथ पैसेंजर पकड़ लिये और उसे अगले स्टेशन तक ट्रेन की खिड़की में लटकाकर ही ले गये. चोर अपनी जान की भीख मांगता रहा और रो-रोकर कहता रहा कि उसका हाथ नहीं छोड़े क्योंकि वो मर जाएगा. मामला बेगूसराय का था जहां मोबाइल झपटना एक चोर को भारी पड़ गया था. अब ऐसा ही एक मामला भागलपुर में पाया गया है जिसका वीडियो वायरल हुआ है.

भागलपुर से सामने आयी ऐसी ही एक और घटना

भागलपुर के लैलख रेलवे स्टेशन पर एक चोर बुधवार को एक यात्री से मोबाइल छीनकर भागने लगा. ट्रेन के अंदर उसने इस घटना को अंजाम दिया. पीड़ित युवक ने उसका पीछा किया, तो वह डाउन जमालपुर साहिबगंज पैंसेंजर ट्रेन पर चढ़ गया. लेकिन उसी समय पीड़ित युवक ने शोर मचाना शुरू किया. थोड़ी ही देर में ट्रेन के अंदर बैठे लोग सारा माजरा समझ गये और चोर को यात्रियों ने ही दबोच लिया. ट्रेन के अंदर यात्रियों ने चोर की जमकर धुनाइ कर दी.

चोर को चलती ट्रेन से बाहर लटकाया

ट्रेन के अंदर यात्रियों की भीड़ जमा हो गयी और एक के बाद एक करके सभी ने अपने हाथ साफ कर लिये. वहीं बेगूसराय वाली घटना की फिर से पुनरावृति देखी गयी. ट्रेन के अंदर बैठे यात्रियों ने कथित चोर को ट्रेन के बाहर लटका दिया. ट्रेन खुल गयी और चोर बाहर ही लटकता रहा जबकि अंदर लोगों ने उसका हाथ पकड़ रखा था. इसका वीडियो भी कई लोगों ने कैद किया जो वायरल हो रहा है. चोर अपनी जान की भीख मांगता रहा और कई बार ऐसा भी हुआ जब वो गिरने के कगार पर दिखा. लेकिन लोगों ने उसके पैंट को पकड़कर उसे अंदर खींच लिया.

चलती ट्रेन में जमकर पीटा

कथित चोर को लोगों ने चलती ट्रेन में जमकर पीटा. लोगों ने लात-घूसों से उसे लगातार पीटा और बेल्ट से भी मारा. लगातार हुई पिटाई से वो अधमरा हो चुका था. उसके आंख के पास व पूरे चेहरे से खून बहने लगे. बताया जा रहा है कि उसे लोगों ने कहलगांव में आरपीएफ के हवाले किया है हालाकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

पूरे प्रकरण में कहीं नहीं दिखे जवान

इस घटना ने एक सवाल जरुर सामने ला दिया है कि भीड़ ने चलती ट्रेन में करीब घंटे भी युवक की पिटाई की लेकिन कहीं भी जवानों की उपस्थिति नहीं दिखी. वहीं यात्रियों का कहना है कि लैलख रेलवे स्टेशन पर छिनतई की घटना पहले भी हो चुकी है. आए दिन लोगों को शिकार बनाया जाता है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

23 मिनट ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

5 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

6 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

6 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

6 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

7 घंटे ago