Bihar

अखिर कहां छिपे 40 मिनट तक गो’लियां बरसाने वाले सनकी, 36 घंटे बाद भी बिहार पुलिस खाली हाथ

बेगूसराय में मंगलवार शाम बाइक सवार अपराधियों द्वारा सरेराह 11 लोगों को गोली मारे जाने की घटना के 30 घंटे से अधिक हो गए मगर पुलिस उन्‍हें गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इसको लेकर बेगूसराय, पटना, समस्तीपुर, नालंदा, खगड़‍िया, लखीसराय समेत छह जिलों में मंगलवार रात से ही नाकेबंदी कर सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की टुकड़ी भी लगाई गई है। जेल में बंद अपराधियों से भी घटना को लेकर सुराग लिया जा रहा है। समस्तीपुर समेत कुछ स्थानों पर कुछ संदिग्‍धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

कोर्डिनेशन में लगाए गए छह जिले

पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बुधवार को बताया कि पुलिस एक्शन में आई है और जगह-जगह चेकिंग कर कार्रवाई की जा रही है। हालांकि अपराधकर्मी अभी तक नहीं पकड़े गए हैं। छह जिलों को को-आर्डिनेशन के लिए लगाया गया है। शाम में जैसे ही घटना की जानकारी मिली, इन जिलों में जगह-जगह छापेमारी, चेकिंग, वेरिफकेशन का निर्देश दिया गया है। बेगूसराय को छापेमारी, चेकिंग व अन्य कार्रवाई के लिए अतिरिक्त बल भी मुहैया कराया गया है। डीआइजी और एसपी बेगूसराय खुद घटनास्थल पर जा चुके हैं। विभिन्न धाराओं में कांड दर्ज किया गया है। पुलिस की अलग-अलग टीम को कांड के उद्भेदन में लगाया गया है। जो सीसीटीवी फुटेज अलग-अलग इलाकों से प्राप्त हुए हैं, उन सभी को मिलाकर अपराधियों की वास्तविक शिनाख्त करने के लिए कंबाइन फोटोग्राफ बनाकर कार्रवाई की जा रही है। अब तक जो आखिरी सीसीटीवी फुटेज मिला है उसमें बाइक सवार बदमाशों को राजेन्द्र सेतु की ओर जाते देखा गया है।

मुख्यालय ने माना, नहीं हो रही थी चेकिंग, सात निलंबित

पुलिस को घटना के 20 मिनट के अंदर जानकारी मिल गई थी। एडीजी ने कहा कि अभी तक की जांच में पता चला है कि घटना के रास्ते में पुलिस की गश्ती गाड़ि‍यां सड़क पर थीं मगर चेकिंग नहीं की जा रही थी। ऐसे में पुलिस गश्ती दल के सात पदाधिकारियों व कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। घटना को देखने से प्रतीत हो रहा है कि लूटपाट या छिनतई के इरादे या व्यक्ति विशेष को टारगेट करने का मामला नहीं है। संभव है कि दहशत फैलाने के लिए घटना को अंजाम दिया गया हो। अपराधियों के सुराग के लिए जेल और जेल के बाहर के तमाम सूत्रों को लगा दिया गया है।

एडीजी  ने कहा-जल्‍द होगा उद्भेन 

जितेंद्र सिंह गंगवार, एडीजी, पुलिस मुख्यालय ने बताया कि बेगूसराय मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छह जिलों को को-आर्डिनेशन के लिए लगाया गया है। बेगूसराय को एसटीएफ के साथ अतिरिक्त पुलिस बल भी मुहैया कराया गया है। जगह-जगह चेकिंग कर कार्रवाई जारी है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही इस मामले का उद्भेदन कर लेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

2 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

2 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

7 घंटे ago